युवा न्याय संघर्ष समिति द्वारा नगर निगम ऋषिकेश के गेट के सामने चल रहे धरने में आंदोलनकारी जुटे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया ।
1 min read

आज दिनांक 10/12/2022 को युवा न्याय संघर्ष समिति के तत्वाधान में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का 59 वें दिन भी जारी रहा। नगर निगम ऋषिकेश के गेट के सामने चल रहे धरने में आंदोलनकारी जुटे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया ।
इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी राजेन्द्र कोठारी ने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर मौन बनाये हुए है, जिससे लगातार जनता में सरकार के प्रति अविश्वास का भाव पैदा हो रहा है। उन्होंने इस अवसर पर अनशनकारी आंदोलनरत साथियों पर हुए मुकदमों पर शासन और प्रशासन को घेरते हुए कहा कि, व्यवस्था अपराधियों पर करम और आंदोलनकारियों पर सितम कर रही है और इस रवैये को प्रदेश में सहन नहीं किया जाएगा। इसका जवाब समय आने पर उत्तराखण्ड की जानता देगी ।
आन्दोलनकारी डॉ. आशुतोष डंगवाल ने कहा, कि सरकार को जनता की मांग सुनकर उस पर विश्वास कायम करने का प्रयास करना चाहिए। ताकि व्यवस्था पर आम जनमानस का भरोसा कायम रहे।
समिति के अध्यक्ष ने समिति पर उठे धनोपार्जन के आरोपों पर आज पूरी समिति के सम्मुख आय-व्यय का ब्यौरा रखा, अनशनकारियों ने एक स्वर एक मत होकर अध्यक्ष पर भरोसा जताया, साथ ही अध्यक्ष संजय सिलस्वाल ने समिति के सदस्यों का उन पर भरोसा जताने हेतु आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी श्रीमती लक्ष्मी बुड़ाकोटी, पितांबर दत्त बुड़ाकोटी, सूरज कुकरेती, रविंद्र प्रकाश भारद्वाज, कु जया डोभाल, राजेश शर्मा, यशवंत सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह नेगी, आदित्य झा, ओम रतूड़ी, जितार सिंह बिष्ट, सरोजिनी थपलियाल, सूरज विश्नोई सावित्री देवी, आशुतोष डंगवाल, अरविंद हटवाल, यू एस बिष्ट, युद्धवीर सिंह चौहान, हरिराम वर्मा, अबीर फारुखी और विजय सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
