JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

अंकिता हत्याकांड में नार्को टेस्ट केस को मजबूती प्रदान करेगा, एवं हत्यारों के खिलाफ एक मजबूत साक्ष्य के रुप में जांच में पुलिस को सहयोग करेगा और वीआईपी के नाम का खुलासा होगा

1 min read

ऋषिकेश :आज दिनांक 05/12/2022 को युवा न्याय संघर्ष समिति के तत्वावधान में चल रहे अनिश्चितकालीन धरना 54वें दिन भी जारी रहा धरने में अंकिता के हत्यारों का नार्को टेस्ट करवाने के निर्णय का स्वागत किया व साथ ही निर्णय लिया गया कि धरना जारी रहेगा आमरण अनशन की के स्थान पर क्रमिक अनशन धरने के साथ जारी रहेगा व कोयल घाटी के स्थान पर अब धरना स्थल नगर निगम के सामने हस्तान्तरित किया जायेगा ।साथ ही इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण बैठक का भी आयोजन किया गया, जिसमें समिति को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

समिति के संयोजक हिमांशु रावत ने कहा कि निश्चित ही नार्को टेस्ट इस केस को मजबूती प्रदान करेगा, एवं हत्यारों के खिलाफ एक मजबूत साक्ष्य के रुप में जांच में पुलिस को सहयोग करेगा और वीआईपी के नाम का खुलासा होगा आज यह स्पष्ट भी हो गया कि कुछ दिन पूर्व दिये मंत्री के बयान कि वीआईपी कमरा है उस बयान को झूठा साबित करते हुऐ वीआईपी के नाम को पता करने के लिये नार्को टेस्ट का आदेश हुआ जोकि शासन और सरकार के सामंजस्य पर सवालिया निशान खड़ा करता है ।

समिति के अध्यक्ष संजय सिल्सवाल ने बताया कि आज समिति के संयोजक मण्डल व सदस्यों ने बैठक कर समिति विरोधी गतिविधियों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए सर्वसम्मति से समिति से उषा चौहान एवं मोहन सिंह असवाल को समिति से बाहर किया गया।
अध्यक्ष संजय सिलस्वाल ने कहा, कि समिति विरोधी कार्यकलापों के चलते सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। और उन पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई।

इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी लक्ष्मी बुडाकोटी, शीला ध्यानी, लक्ष्मी कठैत, रामेश्वरी चौहान, संयोजक दीपक जाटव, जितेन्द्र पाल पाठी, स्वरूपी देवी, जन्मदेई रावत, कुमारी जया डोभाल, राजेन्द्र कोठारी, विक्रम भण्डारी, पीताम्बर दत्त बुडाकोटी, डॉ आशुतोष डंगवाल एवं अबीर फारुखी, हरि राम वर्मा, हिमांशु रावत, हरि सिंह नेगी, सचिन शर्मा, अरविंद हटवाल, रविन्द्र प्रकाश भारद्वाज, यशवंत सिंह रावत, ओम रतूड़ी, कमलेश शर्मा, बीना रावत, सुरेंद्र सिंह नेगी, आदित्य झा, प्रवीण जाटव आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News