युवा न्याय संघर्ष समिति के बेनर तले पं ललित मोहन राजकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने चलाया हस्ताक्षर अभियान।
1 min read

Rishikesh : आज दिनांक 26/11/2022 को युवा न्याय संघर्ष समिति के बेनर तले पं ललित मोहन राजकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने चलाया हस्ताक्षर अभियान।
युवा न्याय संघर्ष समिति ने काले पट्टी पहनकर सरकार का विरोध कर 27/12/2022 से सामुहिक आमरण अनशन का किया ऐलान।
संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय सिलस्वाल ने कहा की संघर्ष समिति का 45 दिन से चल रहा धरना व 11 दिन आमरण अनशन को हो चुका है फिर भी सरकार द्वारा कोई भी सुध नहीं लिया गया तो संघर्ष समिति के संयोजक मंडल सदस्य 27/11/2022 से सामूहिक आमरण अनशन पर बैठेंगे।
अंकिता को न्याय दिलाने के लिए आक्रोशित छात्र छात्राओं ने हस्ताक्षर अभियान कर सरकार से दोषियों को सजा दिलाने की मांग के साथ साथ बैक डोर से भर्ती कराने वाले लोगो को बर्खास्त करने की मांग करी।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव राणा ने कहा कि जिस प्रकार युवा न्याय संघर्ष समिति के धरना 45वें दिन से व आमरण अनशन 11दिन से चल रहा है संघर्ष समिति के तत्वधान में आज पंडित ललित मोहन राजकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा हस्ताक्षर अभियान कर सरकार को चेताने का काम किया कि जल्द से जल्द अंकिता के दोषियों को सजा दे व उन वीआईपी के नाम को उजागर करे।
छात्र नेता जितेन्द्र पाल पाठी ने कहा कि जिस प्रकार 228 बैक डोर से नौकरी लेने वालों को सरकार द्वारा व विधानसभा अध्यक्ष द्वारा निलंबित कर दिया गया उसी प्रकार जिन नेताओं ने जिन मंत्रियों ने बैक डोर से व अपने रिश्तेदारों को नौकरी लगाने का काम किया तो उनको भी पद से हटाया जाए ताकि नौकरी लेने वालों को सजा मिली तो देने वाले को भी सजा मिलनी चाहिए।
मौके पर रामेश्वरी चौहान, लक्ष्मी बूडाकोटि, लक्ष्मी कठेत, जया डोभाल, सूरज कुकरेती, अरविन्द हटवाल, विक्रम भंडारी, शीला ध्यानी, पितांबर, एलपी रावत, जयेंद्र रमोला, हरि राम वर्मा, विनोद रतूड़ी, भगवती देवी चमोली, भगवती चमोली, वीरा, गुड्डी डबराल, विमला, स्वरूप देवी, जन्मदेय, सुरेन्द्र सिंह नेगी, गौरव राणा , युद्धवीर सिंह चौहान, देवी प्रसाद व्यास, राजेंद्र कोठारी, अशुतोष डंगवाल, अर्पित मेहर, सावित्री देवी, रेनू नेगी, प्रवीण जाटव, मदन सिंह राणा, हेमा रावल, राधा, अमन निशाद, साक्षी तिवारी,विनायक कुमार, आदित्य झा, रोहित सोनी, साक्षी तिवारी, दिया कुशवाह, राजू, शेर सिंह, रितेश मिश्रा, शिवम प्रजापति, मुश्कान,प्रिया कुमार, अनीश पुनिया, अशोक, अभय वर्मा, अमन पांडे, नेहा, रिया चौधरी, यश अरोड़ा, साक्षी रावत, उर्वशी, राहुल कुमार आदि छात्र मौजूद रहें।
