नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी जिला प्रभारी मुकेश कोहली का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
1 min read

मुनी की रेती ; भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी व पूर्व विधायक एवं टिहरी जिले के प्रभारी मुकेश कोहली तथा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजेश नौटियाल के टिहरी जिले के ढालवाला क्षेत्र आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण मंडल नरेंद्र नगर, मुनी की रेती मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया l
इस अवसर पर भाजपा नरेंद्र नगर ग्रामीण मंडल के मंडल अध्यक्ष पूर्ण सिंह,मंडल महामंत्री रमेश पुंडीर ,मंडल महामंत्री भीम चौहान,दिनेश भट्ट पूर्व मंडल अध्यक्ष,अर्जुन दवान सांसद प्रतिनिधि,गजेंद्र राणा उपाध्यक्ष,त्रिलोक भंडारी विक्रम एशोसियन अध्यक्ष,रविन्द्र भंडारी ,राकेश भट्ट मंडल अध्यक्ष मुनी की रेती ढालवाला, भगवती काला महामंत्री के अलावा भाजपा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे l
