युवा न्याय संघर्ष समिति का नेतृत्व करेंगे संजय सिलस्वाल
1 min read

ऋषिकेश : आज 13/11/2022 को युवा न्याय संघर्ष समिति का धरना आज 32वें दिन भी अंकिता हत्याकांड में छुपे वीआईपी के नामों को उजागर करने व विधानसभा भर्ती घोटाले के मुख्य दोषी प्रेम चंद अग्रवाल जी सहित अन्य लोगों पर कार्रवाई की मांग जारी रखते हुए धरना जारी रहा। आगे आंदोलन को गति देने के लिये धरना स्थल पर बैठक कर सर्वसम्मति से संजय सिल्सवाल को समिति का अध्यक्ष चुना गया साथ ही जल्द ही महिला सह अध्यक्ष चुना जायेगा व तीन दिनों के भीतर समिति आमरण अनशन शुरू करेंगे ।
समिति के संयोजक हिमांशु रावत ने कहा कि जैसा कि हमारे संघर्ष समिति के धरने को आज 32वा दिन हो गया फिर भी सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है, हम सरकार को जगाने व अंकिता बहन सहित युवाओं को न्याय दिलाने की माँग को लेकर समिति ने अब आमरण अनशन का फ़ैसला लिया है समिति के सदस्य आमरण अनशन के लिए पूर्ण तरह से तैयार हैं सरकार द्वारा दोषियों को बचाने का काम किया जा रहा है अब चाहे हमारे प्राण तक क्यों न चले जाए हम सरकार के विरुद्ध डट कर सामना करेंगे और अपने युवाओं को न्याय दिलाने की लड़ाई अंतिम क्षणों तक लड़ते रहेंगे ।
समिति के सदस्य हरिराम वर्मा ने कहा कि सरकार की मनमानी के कारण आज हमारी बेटी को न्याय नहीं मिल पा रहा है और अब तो धीरे धीरे प्रदेश वासियों का सरकार से विश्वास उठ चुका है वह मानने को मजबूर हो रहे हैं कि इस सरकार में आम जनता को न्याय मिलना बहुत मुश्किल है और हम समिति के माध्यम से इस गूंगी बहरी सरकार को यह बताना चाहते हैं अगर जल्द से जल्द वीआईपी का नाम उजागर नहीं किया व भर्ती घोटाले के दोषियों पर कार्यवाही नहीं की गई तो हम उग्र आंदोलन के बाध्य होंगे ।
धरने पर समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय सिलस्वाल, रोशनी देवी, जया डोभाल, लक्ष्मी, भगवती देवी चमोली, कुसुम जोशी, मदन सिंह राणा, विनोद रतूड़ी, प्रमिला जोशी, सरोजनी रावत, वीरा, सर्वेश्वरी, विक्रम भंडारी, सुंदरी डंगवाल, सावित्री देवी, राजेंद्र कोठारी, जयेंद्र रमोला, रविन्द्र प्रकाश भारद्वाज, जीतार सिंह बिष्ट, गौरव कुमार राणा, गौरव राणा, राहुल जखमोला, विजेंद्र पासवान, अशुतोष डंगवाल, आशुतोश कोठारी, हरि राम वर्मा, सूरज कुकरेती, अरविंद हटवाल, सुरेंद्र सिंह नेगी, आदि मौजूद रहे।
