JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने रामानंद आश्रम के संस्थापक अध्यक्ष महामंडलेश्वर महंत अभिराम दास महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

1 min read

ऋषिकेश 13 नवंबर।

क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने रामानंद आश्रम के संस्थापक अध्यक्ष महामंडलेश्वर महंत श्री अभिराम दास जी महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान नगर के विकास को लेकर महामंडलेश्वर महंत श्री अभिराम दास जी महाराज ने मंत्री अग्रवाल को सुझाव भी दिए।

मायाकुंड स्थित आश्रम में हुई मुलाकात के दौरान महंत श्री अभिराम दास जी महाराज ने बताया कि हरिद्वार मार्ग से चंद्रभागा तक जाम की स्थिति खासकर शनिवार और रविवार को बनी रहती है, इसके लिए उन्होंने कहा कि पार्किंग की व्यवस्था बनाई जाए, जिससे वाहनों का दबाव सड़क पर कम हो।

इस पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने महामंडलेश्वर महंत श्री अभिराम दास जी महाराज को बताया कि जल्द ही नगर निगम परिसर पर बहुमंजिला पार्किंग अपने स्वरूप में दिखेगी। इसके लिए प्रथम चरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। यहीं नहीं कूड़ा निस्तारण को लेकर उनकी ओर से बजट जारी किया गया है।

डॉ अग्रवाल ने महामंडलेश्वर महंत श्री अभिराम दास जी महाराज को यह आश्वस्त करते हुए बताया कि इसी कार्यकाल में इन समस्या का निस्तारण होगा।

इस मौके पर पुजारी वृंदावन दास जी, सीताराम दास जी, पवन दास जी, रामशरण दास जी, परमहंस दास जी, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, पूर्व सभासद विजय लक्ष्मी भट्ट, राम कृपाल गौतम, घनश्याम भट्ट आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News