October 16, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

युवा न्याय संघर्ष समिति का धरना आज 31वें दिन भी जारी रहा

1 min read

ऋषिकेश : आज 12/11/2022 को युवा न्याय संघर्ष समिति का धरना आज 31वें दिन भी अंकिता हत्याकांड में छुपे वीआईपी के नामों को उजागर करने व विधानसभा भर्ती घोटाले के मुख्य दोषी प्रेम चंद अग्रवाल जी सहित अन्य लोगों पर कार्रवाई की मांग जारी रखते हुए धरना जारी रहा।

गौरव राणा ने कहा कि चाहे बेरोजगारी हो या महिला अत्याचार यह सब सबसे बड़ी समस्या हम युवाओं की समस्या है, तो हमें ही सबसे ज्यादा बढ़चढ़कर हिस्सा लेना है। जो लोग इस धरने को रोज़ देखकर जा रहे हैं और इसमें सहयोग नहीं कर रहे हैं तो कहीं ना कहीं वे लोग भी अन्याय को सहने वाले दोषी हैं हम सबको अपनी बहन अपनी बेटी के साथ हुऐ अन्याय की आवाज़ को बुलंद कर इस आंदोलन को आगे बढ़ाना चाहिए

रविन्द्र प्रकाश भारद्वाज ने कहा कि अब आज लगता है कि हमें यह आंदोलन उत्तराखण्ड आंदोलन की तर्ज़ पर लड़ना होगा सत्ता में बैठी भाजपा सरकार अंग्रेज शासक के रूप में कार्य कर रही है जो कि आज युवाओं की आवाज़ को दबाने के साथ साथ अंकिता के साथ हुऐ अन्याय पर चुप्पी साधे बैठे हैं इसको हम क़तई बर्दाश्त नहीं करेंगे ।

धरने पर वेद प्रकाश शर्मा, प्रमिला रावत, तारा पांडे, लक्ष्मी, जया डोभाल, सुधा बडोनी, शीला ध्यानी, विमला बहुगुणा, जुगल किशोर बहुगुणा, मदन सिंह राणा, रघुनाथ, जितार सिंह बिष्ट, हेमा रावत, प्रवीण जाटव, पुष्पा नेगी, विनोद रतूड़ी, विक्रम भंडारी, राजेंद्र गैरोला, रेनू नेगी, उषा चौहान, सावित्री देवी, रामेश्वरी चौहान, आशुतोष डंगवाल, शकुन्तला देवी सूरज कुकरेती, संजय सिलस्वाल, अरविंद हटवाल, सुरेंद्र सिंह नेगी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News