न्याय संघर्ष समिति का धरना 30वें दिन भी जारी
1 min read

आज दिनांक 11/11/ 2022 को युवा न्याय संघर्ष समिति का धरना 30वें दिन भी अंकिता हत्याकांड में छुपे वीआईपी के नामों को उजागर करने व विधानसभा भर्ती घोटाले के मुख्य दोषी प्रेमचन्द अग्रवाल सहित अन्य लोगों पर कार्रवाई की मांग जारी रखते हुए धरना जारी रहा।
युवा न्याय संघर्ष समिति की संयोजक उषा चौहान ने कहा कि हम अपने धरने को और आगे बढ़ाते हुए धरने में उन सभी को लाने का काम करेंगे जो घर में बैठकर व सोशल मीडिया के माध्यम से इस मुद्दे पर समर्थन कर हमारा मनोबल बढ़ा रहे हैं और हम पूर्णता प्रयास करेंगे कि उनके माता-पिता हमारे बीच आकर हमारे इस आंदोलन को समर्थन देंगे ताकि हम जो अपनी बेटी के न्याय की लड़ाई को इस सरकार के सामने लड़ रहे हैं जो सिर्फ अमीरों की सरकार है ये सरकार गरीबों विरोधी सरकार है और अब हमारी लड़ाई सरकार के साथ-साथ एसआईटी के साथ भी है जिन्होंने पूरे केस को गुमराह कर अपराधियों को बचाने का काम कर रहे हैं, हम जल्द से जल्द इस आंदोलन को जन आंदोलन बनाकर अपनी बेटी को न्याय दिलाएंगे।
समिति की सदस्य सावित्री देवी ने कहा कि हम नारी जरूर है पर असमर्थ नहीं हमारी बेटी अंकिता भंडारी ने अपने आप को उन दरिंदों के हाथ बेचने से बढ़िया अपने आप को त्यागना ही तय किया मैं सरकार मैं बैठे उन तमाम नुमाइंदे को यह बोलना चाहती हु की तुम्हे सरकार में हम ने बैठाया है और हम ही तुम्हे गिरा सकते है इसलिए तुम ये न समझो की आवाज़ दब जाएगी ये उन मां ओ की आवाज़ है जो नौ महीने अपने बच्चे को अपने कोख में पालती है इसीलिए जल्द से जल्द हमारी उतराखंड कि बेटी को न्याय दो।
धरने में रामेश्वरी चौहान, लक्ष्मी बुडाकोटि, लक्ष्मी, गुड्डी डबराल, अनिता कुशवाह, भगवती चमोली, सर्वेश्वरी, जया डोभाल, सरोती देवी, युधवीर सिंह चौहान, जयेंद्र रमोला, बतनवीर सिंह नेगी, विनोद रतूड़ी, सुरेंद्र सिंह नेगी, अरविंद हटवाल, शीला ध्यानी, उषा चौहान, रामकुमार, प्रवीण जाटव, शार्दुल जखमोला, रविन्द्र भारद्वाज, अशुतोष डंगवाल, हरि राम वर्मा, दीपक जाटव, विक्रम भंडारी, गौरव राणा, नवीन देशवाल, देवी प्रसाद व्यास, संजय सिलस्वाल, सूरज विश्नोई, किरन त्यागी, हेमा रावत, सुरेश नेगी, रविन्द्र कोर, स्वरुपी देवी, जानकी देवी आदि मौजूद रहे।
द्वारा *संजय सिल्सवाल मीडिया प्रभारी युवा न्याय संघर्ष*
