October 16, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

राजेश नौटियाल के जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार ,जोरदार स्वागत की तैयारी

1 min read

मुनी की रेती  : भारतीय जनता पार्टी जिला टिहरी गढ़वाल के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश नौटियाल के टिहरी जिला आगमन पर भारतीय जनता पार्टी  ग्रामीण मंडल व मुनी की रेती मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा ढालवाला में स्वागत किया जाएगा l

उक्त जानकारी देते हुए ग्रामीण मंडल के मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह धमांदा ने बताया कि जिला अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार  टिहरी जिले आगमन पर उनके स्वागत की जोरदार तैयारी की गई है तथा जिला अध्यक्ष के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है और राजेश नौटियाल के बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी l

ग्रामीणमंडल के महामंत्री मंडल महामंत्री रमेश पुंडीर ने कहा कि राजेश नौटियाल के जिला अध्यक्ष बनने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है महिला मोर्चा के जिला महामंत्री इंदिरा आर्य ने राजेश नौटियाल के बनने पर खुशी जाहिर की है l

दूसरी तरफ पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल ने भी राजेश नौटियाल के जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है उन्होंने कहा कि संगठन को एक मजबूत स्तंभ के रूप में कर्मठ कार्यकर्ता मिला है जो संगठन को मजबूती प्रदान करेगा l

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News