JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल, परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने वीरवार को रायवाला में श्री सत्य सांई संजीवनी अस्पताल का उद्घाटन किया

1 min read

 

ऋषिकेश 10 नवंबर।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल, परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने वीरवार को रायवाला में श्री सत्य सांई संजीवनी अस्पताल का उद्घाटन किया। इस अस्पताल में ट्रस्ट की ओर से मातृ एवं शिशु के उपचार से संबंधित सभी सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध करवाई जायेंगी।

अस्पताल के शुभारंभ के अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि श्री सत्य सांई ट्रस्ट द्वारा सेवा व समर्पण का जो भाव दिखाया गया है वह अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। राज्यपाल ने कहा कि निःशुल्क चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना सचमुच में पवित्र और नेक कार्य है। उन्होंने ट्रस्ट की सराहना करते हुए कहा कि मातृ एवं शिशु निःशुल्क चिकित्सालय के शुभारंभ से इस क्षेत्र के निवासियों को काफी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुगम बनाने पर विशेष जोर दिया जाना जरूरी है। कई संस्थाएं इस ओर आगे आ रही हैं, अन्य सेवी संस्थाओं को भी इस तरह के पुनीत कार्यों में आगे आने को कहा।

 

राज्यपाल ने श्री सत्य सांई ट्रस्ट के इस विजन के लिए उनकी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया और कहा कि इस दिशा में किए गए कार्य उत्तराखण्ड के ग्रामीण चिकित्सा सेवाओं के लिए वरदान साबित होगा। इस मौके पर उपस्थित कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचन्द्र अग्रवाल ने कहा कि परोपकारः पुण्यायः पापाय परपीड़नम। अर्थात् परोपकार ही सबसे बड़ा धर्म है, पुण्य है। उन्होंने कहा कि श्री सत्य सांई संजीवनी संस्था निष्काम भाव से सेवा कर रही है। निःशुल्क स्वास्थ्य उपचार देकर हजारों की संख्या में मातृ एवं शिशुओं को लाभ दिया है। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के माध्यम से जरूरमंदों की राह आसान होगी।

इस कार्यक्रम में विधायक रूड़की प्रदीप बत्रा, परमार्थ निकेतन के प्रमुख स्वामी चिदानंद सरस्वती, श्री सत्य सांई संजीवनी संस्था के चेयरमैन सी.श्रीनिवास, ट्रस्टी विवेक गौड़, डॉ. ऋषिकेश, डॉ. उषा रतूडी सहित अन्य ग्रामीण व संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News