युवा न्याय संघर्ष समिति का धरना 28वें दिन भी जारी रहा
1 min read

ऋषिकेश : आज दिनांक 9/11/ 2022 को युवा न्याय संघर्ष समिति का धरना 28वें दिन भी अंकिता हत्याकांड में छुपे वीआईपी के नामों को उजागर करने व विधानसभा भर्ती घोटाले के मुख्य दोषी प्रेमचन्द अग्रवाल सहित अन्य लोगों पर कार्रवाई की मांग जारी रखते हुए धरना जारी रहा और आज धरने में देहरादून से राज्य आंदोलनकारियों ने धरना स्थल पर आकर समर्थन दिया ।
वरिष्ठ आंदोलनकारी देवी प्रसाद व्यास ने कहा कि मैं इस मंच के माध्यम से सभी लोगों से आवाहन करता हूँ कि आज घर से बाहर निकलनें का समय आ गया है और अपनी बेटी अंकिता भण्डारी और युवाओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ खड़े होना होगा और इस सरकार से अपने युवाओं को अपनी बेटियों को न्याय दिलाने के लिए जुड़ने का काम करें हमारे आन्दोलन से सरकार को झुकना पड़ेगा और हमें भी आने वाली पीढ़ी को जवाब देना पड़ेगा जब वे पूछेंगे कि जब अंकिता हत्याकांड हुआ व युवाओं की नौकरियों को मंत्री अपने चहेतों को बैकडोर से भर्ती करवा रहे थे तो उन सब युवाओं को न्याय दिलाने के लिए आपकी क्या भूमिका थी तो आपका सर शर्म से झुक न जाएं इसलिये सर उठाने के लिये अन्याय के खिलाफ लड़ो सड़कों पर ।
प्रदेश अध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी जगमोहन नेगी कहा कि हम सरकार से कहना चाहते हैं कि आप लोग कल आप 22 वा स्थापना दिवस मना रहे हैं क्या हम ऐसे स्थापना दिवस मनायेंगे कि जब प्रदेश में हमारी बेटी हमारी बहु सुरक्षित नहीं है और सरकार दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है । अब समय आ गया है कि अपने युवाओं के हित में अपनी बेटियों के हित में इस सरकार के विरुद्ध आवाज हमें ज़ोरदार आवाज़ उठाना होगी ताकि आने वाले हमारे युवाओं को हमारी बेटी को इस तरह से सड़क पर न आना पड़े।
धरने में अरविंद हटवाल, सुरेंद्र सिंह नेगी, सूरज कुकरेती, विनोद रतूड़ी, हेमा रावत, शीश राम कंसवाल, चंद्र मोहन राणा, धमेंद्र गुलियाल, शुसील चमोली, सुरेश नेगी, गुलाबी राणा, लक्ष्मी, ज्ञानकी देवी, जया डोभाल, विक्रम भंडारी, सरोजनी थपलियाल, महादेव सिंह, रामेश्वरी चौहान, विक्रम बहुगुणा, लक्ष्मी भंडारी, शीला ध्यानी, युधवीर सिंह चौहान, बलबीर सिंह नेगी, गुलाब सिंह रावत, राजेंद्र कोठारी, हरि सिंह नेगी, गौरव राणा, गौरव कुमार राणा, राजू कुमार, अशुतोष डंगवाल, विजय पाल रावत आदि मौजूद रहे।
