JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

ऋषिकेश के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा ने क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की।

1 min read

 

ऋषिकेश 09 नवंबर।

भाजपा के नवीन संगठनात्मक जिला ऋषिकेश के मनोनीत जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा ने क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की।

आवास में हुई मुलाकात के दौरान डॉ अग्रवाल ने कहा की रविंद्र राणा संगठन के पुराने एवं सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं, संगठन ने उन पर विश्वास जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

डॉ अग्रवाल ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि श्री राणा अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन अच्छे तरीके से करेंगे। कहा कि संगठन के जिलाध्यक्ष सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेते हुए संगठन की रीति, नीतियों एवं सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि आगामी चुनाव के लिए संगठन स्तर पर तैयारियां शुरू होनी है। कर्मठ कार्यकर्ता को जिम्मेदारी मिलने से चुनाव में इसका लाभ मिलता है।

इस मौके पर डॉ अग्रवाल ने श्री राणा को मिष्ठान खिलाकर नई जिम्मेदारी की बधाई दी। साथ ही आगामी चुनाव के लिए अभी से एकजुट होने का आवाहन किया।

इस मौके पर पूर्व जिपंस देवेंद्र नेगी, मनोज ध्यानी, राजवीर रावत, दिनेश पयाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News