युवा न्याय संघर्ष समिति का धरना 25वें दिन भी जारी
1 min read

ऋषिकेश : आज दिनांक 6/11/ 2022 को युवा न्याय संघर्ष समिति का धरना 25वें दिन भी अंकिता हत्याकांड में छुपे वीआईपी के नामों को उजागर करने व विधानसभा भर्ती घोटाले के मुख्य दोषी प्रेमचन्द अग्रवाल सहित अन्य लोगों पर कार्रवाई की मांग जारी रखते हुए धरना जारी रहा।
समिति के संयोजक हिमांशु रावत ने कहा के हमारे विधायक पहाड़ के इस बड़े मुद्दे में जनता के साथ नही हैं क्योंकि हमारे समाज के कुछ लोगों ने 2 रुपए 60 पैसे (4975 पांच साल के हिसाब से) में अपना वोट, आत्मसम्मान और सवाल पूछने का अधिकार बेच दिया और इन्ही लोगों की वजह से आज अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिल पा रहा है इसलिए क्षेत्रीय विधायक खुलेआम बेशर्म की तरह हमारे धरने से होते हुए हाथ हिलाकर चले गए।
पूर्व क्षेत्र पंचायत गोकुल रमोला ने कहा कि युवा संघर्ष समिति के धरने को आज 25 दिन हो गया फिर भी हमारे धरने में युवा शक्ति की कमी देखते हैं मुझे लगता है हमें घर घर जाकर मात्र शक्तियों को युवा शक्तियों को प्रेरित कर जागरूक कर उन्हें बताना पड़ेगा कि आज आप लोगों का आप के आने वाली पीढ़ियों का भविष्य खतरे में है इन गूंगी बहरी सरकार के सामने आप सब को अपने हक के लिए लड़ना पड़ेगा तभी जाकर हमारे युवाओं को न्याय मिल सकेगा।
धरने में डॉ. उमा भट्ट, सतीश धौलाखण्डी, इंद्रेश नौटियाल, कमलेश खंतवाल, लक्ष्मी बुडाकोट, शीला ध्यानी, रामेश्वरी चौहान, लक्ष्मी, सर्वेश्वरी, जया डोभाल, दीपा कपूरवान, सरोजनी रावत, सुभाष जखमोला, प्रदीप जैन, उमंग देवरानी, शीस राम कंसवाल, गौरव राणा, सौरभ वर्मा, इमरान सैफी, हिमांशु कश्यप, हर्ष कुमार, तरूण त्यागी, हरभजन सिंह, रवि राणा, सुमित त्यागी, रविन्द्र प्रकाश भारद्वाज, सीतराम जोशी, प्रवीण जाटव, भगवती चमोली, शांति कंडवाल, हिमांशु रावत, हरभजन चौहान, संजय सिलस्वाल, प्रमिला जोशी, अशुतोष डंगवाल, कुसुम जोशी, विजय सिंह पंवार आदि मौजूद रहे।
