JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

युवा न्याय संघर्ष समिति का धरना 21वें दिन भी जारी

1 min read

आज दिनांक 2/11/ 2022 को युवा न्याय संघर्ष समिति का धरना 21वें दिन भी अंकिता हत्याकांड में छुपे वीआईपी के नामों को उजागर करने व विधानसभा भर्ती घोटाले के मुख्य दोषी प्रेमचन्द अग्रवाल सहित अन्य लोगों पर कार्रवाई की मांग जारी रखते हुए धरना जारी रहा और धरने में कल से होने वाले क्रमिक अनशन को पोस्टपोन किया गया व अग्निवीर की भर्ती में सफल ना होने वाले छात्र कमलेश गोस्वामी की मृत्यु पर शोक व्यक्त कर उसके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई ।

 

युवा संघर्ष समिति के संयोजक उषा चौहान ने कहा कि कल से शुरू होने वाले क्रमिक अनशन को संयोजक मण्डल व संचालन समिति की सहमति से स्थगित किया गया है और आज संयोजक मण्डल में नये सदस्यों को जोड़ कर संयोजक मण्डल को बढ़ाया गया व आगे आंदोलन तेज करने के लिये संयोजक मण्डल का गठन किया गया ।
संयोजक मण्डल के सदस्य जितेंद्र पाल पाठी ने कहा कि जिस लड़ाई को हम इस धरने के माध्यम से लड़ रहे वह युवा अंकिता युवा केदार भण्डारी युवा कमलेश जैसे नौजवानों की लड़ाई जो सिस्टम के शिकार हो गये हैं और सरकार मूक दर्शक बनी है सरकार को इनके दोषियों पर कार्यवाही करनी चाहिये ताकि भविष्य में कोई भी नौजवान इसका शिकार ना हो सके ।
मीडिया प्रभारी संजय सिल्सवाल ने कहा कि अंकिता हत्याकांड में अब लगता है कि पुलिस भी संदिग्ध भूमिका में है कहीं ना कहीं पुलिस सरकार के जवाब में काम कर रही है और दोषियों को बचाना चाहती है इसलिये आज हमने तय किया कि इस मामले में विधिक राय लेकर आगे की कार्यवाही की जाएगी इसलिये सर्व सम्मति से तय किया गया कि क्रमिक अनशन को अगले निर्णय तक स्थगित किया गया ।
समिति के वरिष्ठ सदस्य मोहन सिंह असवाल ने कहा कि एक दो दिनों में समिति अलग अलग टीम बनाकर जनता के बीच में जाकर समर्थन पत्र के माध्यम से लोगों को पुलिस व सरकार की लापरवाह कार्यवाही के बारे में अवगत करवाया जायेगा और इस आंदोलन पर समर्थन माँगा जायेगा ।

धरने पर राजेन्द्र कोठारी, प्रेम सिंह नेगी, विक्रम भण्डारी, मोहन सिंह असवाल, विनोद रतूड़ी, राजेश शाह, अशुतोष डंगवाल, जया डोभाल, शकुन्तला देवी, रविन्द्र प्रकाश भारद्वाज, उमा देवरानी, युद्धवीर सिंह चौहान, मदन सिंह राणा, हरि सिंह नेगी, दीपक जाटव, जयेंद्र रमोला, अरविंद हटवाल, सुरेंद्र सिंह नेगी, सूरज कुकरेती, विक्रम भंडारी, बलवंत बिष्ट, शीला, सावित्री देवी, विजय बिष्ट, उमंग देवरानी, विमला बहुगुणा, लक्ष्मी उनियाल, शीला ध्यानी, डिम्पल चौहान, सन्नी प्रजापति, आदित्य झा, गौरव कुमार सूरज विश्नोई, ममता देवी, विधादत्त रतूड़ी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News