JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

डॉ अग्रवाल ने विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्यो में लेटलतीफी को सुधारते हुए गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

1 min read

ऋषिकेश 29 अक्टूबर।

क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने लोक निर्माण विभाग द्वारा ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा विभागीय अधिकारियों के साथ की। इस दौरान निर्माण कार्य के लेटलतीफी होने तथा बैठक में अधूरी जानकारी के साथ पहुंचने पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने कड़ी फटकार भी लगाई। उन्होंने निर्माण कार्य मे विशेष ध्यान देने की हिदायत दी।                             शनिवार को बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय में आयोजित बैठक में मंत्री डॉ अग्रवाल ने सिलसिलेवार निर्माण कार्यो की समीक्षा करते हुए प्रगति रिपोर्ट मांगी।मंत्री डॉ अग्रवाल ने अधूरी जानकारी के साथ बैठक में आने पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने निर्माण कार्यो में लेटलतीफी को सुधारते हुए गुणवत्ता के साथ कार्य करने को निर्देशित क़िया।

इस मौके पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने जल जीवन मिशन व पैरी अर्बन से बन रही पेयजल के खुदी सड़कों के निर्माण की जानकारी मांगी। इस पर लोनिवि के विभागीय अधिकारियों ने जल जीवन मिशन से धनराशि न मिलने का हवाला दिया। इस पर डॉ अग्रवाल ने बैठक के बीच से ही जल संस्थान के नोडल अधिकारी अधीक्षण अभियंता अमित रमोला से दूरभाष पर वार्ता भी की।

डॉ अग्रवाल ने लोक निर्माण विभाग और जल संस्थान के अधिकारियों को आपस से में समन्वय बनाकर कार्य करने को निर्देशित किया। साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को हफ्ते में 3 दिन सड़कों का निरीक्षण करने को कहा। साथ ही जहां कार्य धीमी गति से चल रही हैं, उनमें शीघ्रता लाने को निर्देशित किया।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि जिन कार्यों का शिलान्यास हो चुका है, उनके निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए। कहा कि गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें, काम की लेटलतीफी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार, सहायक अभियंता सतीश, अपर सहायक अभियंता छबीलदास सैनी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News