JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

श्री जयराम अन्नक्षेत्र में गोवर्धन पूजन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भी शिरकत की और श्रीकृष्ण भगवान को 56 भोग लगाया।

1 min read

 

ऋषिकेश 26 अक्टूबर। श्री जयराम अन्नक्षेत्र में गोवर्धन पूजन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भी शिरकत की और श्रीकृष्ण भगवान को 56 भोग लगाया। साथ ही विशेष आरती कर देश प्रदेश की उन्नति की कामना की।

बुधवार को कार्यक्रम में शामिल मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि सनातन धर्म के लोगों के ल‍िए गोवर्धन पूजा अत्‍यंत के महत्वपूर्ण त्यौहारों में से एक है क्योंकि इसमें गाय माता की पूजा की जाती है। साथ ही कई अन्‍य जगहों पर यह पूजा पर‍िवार की सुख-समृद्धि, अच्‍छी सेहत और लंबी उम्र की कामना के लिए भी की जाती है।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पर्व भी कहा जाता है। बताया कि आज के दिन पूजा में लोग अपने घरों में कान्‍हा का अच्‍छे से साज-श्रृंगार करके शुभ मुहूर्त देखकर उनकी पूजा-आराधना करटे है। कान्‍हा के समक्ष अपनी समस्‍त मनोकामनाओं की अर्जी लगाकर उसे पूरी करने की व‍िनती करते है।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि आज के दिन भगवान कृष्‍ण, गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा का विधान है। यही नहीं इस दिन 56 या 108 तरह के पकवान बनाकर भगवान श्रीकृष्‍ण को उनका भोग लगाया जाता है। इन पकवानों को ‘अन्‍नकूट’ कहा जाता है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि अन्नकूट यानी क‍ि गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्‍ण ने देवराज इंद्र के घमंड को चूर-चूर कर दिया था और गोवर्धन पर्वत की पूजा की थी।

इस मौके पर जयराम आश्रम के अध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, श्री भरत मन्दिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य, हर्ष वर्धन शर्मा, वरुण शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, जग मोहन सकलानी, राजपाल खरोला, सन्दीप गुप्ता, संजय व्यास, राजकुमार अग्रवाल, श्रवण जैन, जितेंद्र अग्रवाल, विजय सारस्वत, विनय उनियाल, जयंत शर्मा, आई डी जोशी, एन पी माहेश्वरी, ब्रह्मदत्त शर्मा, पीड़ी अग्रवाल, एच के पांडेय, हरीश आनंद, अशोक रस्तोगी, संजय शास्त्री, मदन मोहन शर्मा, अजय कथूरिया, प्रदीप शर्मा आदि भक्तजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News