JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

गोरखाली सुधार सभा रायवाला के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात कर देवश्री भैलो पर्व खेलने का आमंत्रण दिया। जिसे मंत्री डॉ अग्रवाल ने सहर्ष स्वीकार किया।

1 min read

 

ऋषिकेश 23 अक्टूबर।

गोरखाली सुधार सभा रायवाला के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात कर देवश्री भैलो पर्व खेलने का आमंत्रण दिया। जिसे मंत्री डॉ अग्रवाल ने सहर्ष स्वीकार किया।

रविवार को दीपावली के अवसर पर मंत्री डॉ अग्रवाल के निवास स्थान पर मुलाकात हुई। मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि भैलो खेलने की परंपरा भगवान श्रीराम से जुड़ी है। जनकपुर के राजा जनक की पुत्री माता सीता जी से राम जी का विवाह हुआ है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि ऐसी मान्यता है कि जब भगवान राम अयोध्या वापस आ रहे थे तो उस समय भैलों नृत्य व गाकर खेला गया था। उसी वक्त से यह परंपरा चली आ रही है तभी से नेपाल एवं भारत में यह प्रथा चली आ रही है।

मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि यह पर्व भारत और नेपाल के रिश्ते को मजबूती प्रदान करता है इस अवसर पर उन्होंने संस्था द्वारा मिले निमंत्रण को स्वीकार किया।

इस मौके पर गोरखाली सुधार सभा रायवाला के अध्यक्ष टीका बहादुर थापा, उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद शर्मा, संरक्षक पंडित राधारमण अधिकारी, ऋषिकेश शाखा के अध्यक्ष माया घले, राम बहादुर क्षेत्री, पार्षद शिव कुमार गौतम विष्णु थापा, राजेश मल, पीडी गुरंग, यशोदा शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News