JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने आध्यात्मिक गुरु सुधांशु जी महाराज जी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सम सामयिक विषयों पर भी वार्ता हुई।

1 min read

ऋषिकेश 22 अक्टूबर।

कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने आध्यात्मिक गुरु सुधांशु जी महाराज जी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सम सामयिक विषयों पर भी वार्ता हुई।

रविवार को हुई मुलाकात में मंत्री डॉ अग्रवाल ने सुधांशु महाराज का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर आध्यात्मिक गुरु सुधांशु महाराज ने मंत्री डॉ अग्रवाल की केदारनाथ में कार्यरत पर्यावरण मित्रों के मानदेय के अतिरिक्त भत्ता देने के निर्देश की प्रशंसा की।

आध्यात्मिक गुरु सुधांशु महाराज जी ने कहा कि पर्यावरण मित्र का सफाई के क्षेत्र में अग्रणी योगदान रहता है केदारनाथ में लिए फैसले के लिए महाराज जी ने मंत्री डॉ अग्रवाल को बधाई।

इस मौके पर मंत्री डॉ वालों ने श्री सुधांशु महाराज जी को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज पर्व की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News