युवा न्याय संघर्ष समिति का धरना 10वें दिन भी जारी, समिति द्वारा श्री बद्रीनाथ से खून से लिखे ज्ञापन को प्रधानमंत्री तक सौंपने गये आंदोलन कारियों को धरना स्थल पर माला पहनाकर सम्मानित किया गया ।
1 min read

Rishikesh आज दिनांक 22/10/ 2022 को युवा न्याय संघर्ष समिति का धरना 10वें दिन भी अंकिता हत्याकांड में छुपे वीआईपी के नामों को उजागर करने व विधानसभा भर्ती घोटाले के मुख्य दोषी प्रेमचन्द अग्रवाल सहित अन्य लोगों पर कार्रवाई की मांग जारी रखते हुए जारी रहा। साथ ही आज सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि समिति का संयोजक मण्डल व सदस्य कल दीपावली के दीपोत्सव नहीं मनायेंगे वे अंकिता हत्याकांड के विरोध में दीपावली नहीं मनायेंगे और समिति द्वारा श्री बद्रीनाथ से खून से लिखे ज्ञापन को प्रधानमंत्री तक सौंपने गये आंदोलन कारियों को धरना स्थल पर माला पहनाकर सम्मानित किया गया ।
वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी युद्धवीर सिंह चौहान ने कहा कि अंकिता हमारी बेटी थी हम उनके माता पिता भाई के साथ हैं और हम ने यह तय किया है की हम कल दीपोत्सव नहीं मनाएंगे और सरकार को यह चेताने का काम करते हैं कि जल्द से जल्द बेटी अंकिता भंडारी को इंसाफ दे और बेटी अंकिता भंडारी के हत्याकांड में शामिल वीआईपी के नामों को उजागर करें ।
प्रमिला रावत ने कहा कि हमारे द्वारा देश के माननीय प्रधानमंत्री को खून से भरा ज्ञापन सौंपने के लिए ऋषिकेश से बद्रीनाथ की ओर गए रास्ते में कई जगह पुलिस द्वारा हमें रोकने का काम किया गया परन्तु हम बचते बचाते बद्रीनाथ धाम में पहुँचे और वहाँ पुलिस के द्वारा हमें रोक लिया गया हमने उनसे गुहार लगाई कि हम अपनी उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए हमारे प्रधानमंत्री जी को यह ज्ञापन देने जाने दीजिये परन्तु उन्होंने हमारी बात न सुनकर हमें आगे ना जाने दिया और हमसे वहीं पर ज्ञापन लेकर माननीय प्रधानमंत्री को देने का आस्वाशन दिया।जिसके बाद हमने वहाँ ज्ञापन सौंपा और वहाँ से पुलिस की गिरफ़्त में हमें पांडुकेशर लाया गया जहां हमें कुछ देर थाने में ही रखा गया ।
आज धरने पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी विमला बहुगुणा ने कविता के माध्यम से इन्द्रमणी बडोनी को याद किया व राजेन्द्र गैरोला, बीना बहुगुणा, मदन सिंह राणा, सरोजिनी थपलियाल, रेणु नेगी, ने विचार व्यक्त किये व संजय सिल्सवाल ने संचालन किया ।
धरने पर जयेन्द्र रमोला, सुरेंद्र नेगी, प्रवीण जाटव, उषा चौहान, ध्यान सिंह असवाल, कांता प्रसाद कंडवाल, उमंग देवरानी, संगीता उनियाल, जया डोभाल, भगवती देवी, मदन सिंह राणा, राजेंद्र कोठारी, हरि सिंह नेगी, बीना बहुगुणा, विनोद रतूड़ी, बृजेश डोभाल, देवांश रतुड़ी, विजय सिंह पंवार, प्रणव असवाल, आशुतोष डंगवाल, धर्मेंद्र गुलियाल, उषा चौहान, गुलाब सिंह रावत, विक्रम भंडारी, रुकम सिंह, विनोद गैरोला, रेनू नेगी, सरोजनी थपलियाल, शकुन्तला रावत, ममता रमोला, शीला ध्यानी, शकुंतला कलूडा, गौरव राणा, जितेंद्र पाल पाठी, गौरव कुमार राणा, अमित सरीन, आदित्य झा आदि मौजूद थे ।
