March 13, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

त्रिवेणी घाट चौराहे से धरना स्थल पर कोयल घाटी तक मातृशक्ति ने जुलूस निकालकर लोगों को अंकिता भंडारी हत्याकांड, विधानसभा बैक डोर भर्ती घोटाले में सीबीआई जांच की माँग के साथ दोषियों पर कार्यवाही करने की माँग की

1 min read

ऋषिकेश :आज दिनांक 15/10/2022 को युवा न्याय संघर्ष समिति के तत्वाधान में आज धरने के तीसरे दिन मातृशक्ति ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और त्रिवेणी घाट चौराहे से धरना स्थल पर कोयल घाटी तक मातृशक्ति ने जुलूस निकालकर लोगों को अंकिता भंडारी हत्याकांड, विधानसभा बैक डोर भर्ती घोटाले में सीबीआई जांच की माँग के साथ दोषियों पर कार्यवाही करने की माँग की, आज आम आदमी पार्टी विधानसभा प्रभारी तथा सामाजिक कार्यकर्ता बीपी भारद्वाज के द्वारा युवा न्याय संघर्ष समिति के धरने को अपना समर्थन दिया गया आज संघर्ष समिति में मातृ शक्ति के द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक आरएसएस के पदाधिकारियों के लिए प्रदेश कार्यालय में चूड़ी भेजी गई।
आज इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह नेगी व बीपी भारद्वाज ने कहा कि इस आंदोलन की ज्वाला को शांत किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे और अंकिता की हत्या में शामिल वीआईपी के नामों को जब तक उजागर नहीं होता साथ ही विधानसभा भर्ती घोटाले के मुख्य दोषी प्रेमचन्द अग्रवाल को बर्खास्त कर उनपर व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल सहित अन्य दोषियों पर क़ानूनी कार्रवाई नहीं होती तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा ।

उमंग देवरानी ने कहा कि आज ऋषिकेश में चलाये जा रहे इस सर्वदलीय धरने को पूरे प्रदेश से समर्थन मिल रहा है और हम सभी लोगों को भी इस मुद्दे पर सभी को अन्य लोगों को जागरूक कर धरने में उपस्थिति दर्ज करवाकने के लिये लाना होगा ताकि यह आंदोलन जनआंदोलन बने ताकि बेरोज़गार व योग्य युवाओं को उनका अधिकार मिले साथ ही अंकिता को न्याय मिले ।
धरने में कमलेश शर्मा, अल्का क्षेत्री, रामेश्वरी चौहान आदि ने विचार रखे ।
आज धरने में कांता प्रसाद कंडवाल, विजयपाल रावत, लक्ष्मी कठैत, लक्ष्मी देवी, शीला कुकरेती, रामेश्वरी चौहान, विमला रावत, स्वरूपी देवी, गुड्डी डबराल, सर्वेश्वरी कठैत, लक्ष्मी बुडाकोटी, भगवती चमोली, रविंद्र कौर, जया डोभाल, लक्ष्मी मेहरा, सुनीता नेगी, शकुंतला देवी, अमरा बिष्, दीपा चमोली, कृष्णा रमोला, अलका क्षेत्री, उषा चौहान, सुशीला राणा, कमला पोखरियाल, चंद्रा रतूड़ी, रोशनी, सरिता नेगी, आनंदी कोठारी, विमला नेगी, राजेन्द्र कोठारी, संजय सिल्सवाल, दीपक जाटव, अरविंद हटवाल, सोहन रौतेला, धर्मेन्द्र गुलियाल, उषा चौहान, हिमांशु रावत आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News