नगर पंचायत तपोवन में प्रस्तावित सम्पत्ति कर और लाइसेंस शुल्क की असंगत दरों को लेकर होटल एसोसिएशन ने जताया विरोध
1 min read

तपोवन :आज दिनांक 07 -10 -22 को नगर पंचायत तपोवन में प्रस्तावित सम्पत्ति कर और लाइसेंस शुल्क के सम्बन्ध में एसोसिएशन के पदाधिकारियों की रवि भंडारी अध्यक्ष होटल एसोसिएशन की अध्यक्षता में अति महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें सम्पति कर और लाइसेंस शुल्क की असंगत दरों पर आपत्ति जताई गई।
एसोसिएशन प्रस्तावित दरों पर अपनी आपत्ति दर्ज करता है और सभी सम्बन्धित अधिकारीयों से इस समबन्ध में मुलाकात कर अपना पक्ष रखेगा ।
एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि भण्डारी दूरभाष के द्वारा इस संबंध में उप जिलाधकारी और निकाय अधिकारीयों से वार्तालाप कर चुके हैं और सभी अधिकारीयों द्वारा पूर्ण सहयोग का आश्वाशन दिया गया है।
एसोसिएशन द्वारा बहुत जल्द सभी सदस्यों के साथ एक बैठक का आयोजन किया जायेगा जिसमें श्री सुबोध उनियाल – माननीय कबीना मंत्री उत्तराखंड सरकार , उप जिला अधिकारी एवं निकाय अधिकारीयों को भी आमंत्रित किया जायेगा।
बैठक की तिथि निश्चित होते ही आप सब के साथ साँझा की जाएगी। आपकी उपस्थिति और विचार महत्वपूर्ण हैं।
एसोसिएशन अपने सदस्यों के हितों के लिए आवाज उठाने को लेकर पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध और प्रयत्नशील है l
