JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर निकाली जनजागरुकता रैली -एम्स ब्लड बैंक में हुआ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 स्वयंसेवकों ने किया महादान 

1 min read

 

ऋषिकेश : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश के ब्लड बैंक की ओर से राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जन जागरुकता रैली एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शनिवार को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर ब्लड बैंक की ओर से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान जागरुकता रैली का संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह ने किया। रक्ताधान चिकित्सा एवं रक्तकोष विभाग की ओर से आस्थापथ पर आयोजित रैली में सैकड़ों स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने प्रतिभाग किया। रैली में चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर संजीव कुमार मित्तल, प्रोफेसर मनोज कुमार गुप्ता, प्रो. राजेन्द्र सिंह, रक्ताधान चिकित्सा एवं रक्तकोष विभागाध्यक्ष प्रोफेसर गीता नेगी,ब्लड बैंक के सहायक आचार्य डाक्टर दलजीत कौर, सहायक आचार्य डा. आशीष जैन, डा.गरिमा, डा.प्रदीप, डा.जिक्रा, डा. प्रियंका, डा.दीक्षा, डा.छांची, डा. जूही, डाक्टर वैदेही, दिनेश सेमवाल, ओमप्रकाश नेगी, मोहन भट्ट, विनोद थपलियाल आदि मौजूद थे। उधर, ब्लड बैंक एवं नर्सिंग संगठन एनपीडीए के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में संजीव एवं दिनेश लौहार की अगुवाई में एनपीडीए संगठन के स्वयंसेवकों द्वारा रक्तदान किया गया ।
शिविर में 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस दौरान एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने सामाजिक कार्यकर्ता व नगर निगम पार्षद राजेन्द्र प्रेम सिंह बिष्ट को १०० वीं बार स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिए संस्थान की ओर से सम्मानित किया।
विभागाध्यक्षा प्रो. गीता नेगी ने जन समुदाय को स्वैछिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। कहा कि रक्तदान से हम जरुरतमंद व्यक्ति को जीवनदान दे सकते हैं। इस अवसर पर मनोज कंडवाल, विजय, रोहित,शिव, मनोज बिष्ट, वरुण, दीपेंद्र, रवनीत, सरला, सपना, अंकित, दीपा, उषा, रोशन, आकांक्षा, राहुल, हिमांशु, रणधीर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News