JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा आज कोषागार नरेंद्रनगर टिहरी गढ़वाल के द्वि-तालक कक्ष में रखे गये स्टॉम्प अवशेषों अर्द्धवार्षिक सत्यापन किया गया। वहीं नरेंद्रनगर स्थित पुराने कलेक्ट्रेट में स्थापित कार्यालयों तथा एनएच 94 नरेंद्रनगर होटल चाचा भतीजा के समीप सड़क सुरक्षा के कार्यों का निरीक्षण किया गया।

1 min read

सू.वि./टिहरी/दिनांक 30 सितम्बर, 2022

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा आज कोषागार नरेंद्रनगर टिहरी गढ़वाल के द्वि-तालक कक्ष में रखे गये स्टॉम्प अवशेषों अर्द्धवार्षिक सत्यापन किया गया। वहीं नरेंद्रनगर स्थित पुराने कलेक्ट्रेट में स्थापित कार्यालयों तथा एनएच 94 नरेंद्रनगर होटल चाचा भतीजा के समीप सड़क सुरक्षा के कार्यों का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा आज कोषागार नरेंद्रनगर टिहरी गढ़वाल के द्वि-तालक कक्ष में रखे गये सभी प्रकार के स्टॉम्प अवशेषों तथा बहुमूल्य वस्तुओं का निरीक्षण कर पंजिका के साथ मिलान करते हुए सत्यापित किया गया।
तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा नरेंद्रनगर स्थित पुराने कलेक्ट्रेट में स्थापित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने पीएमजीएसवाई, सिंचाई आदि कार्यालयों के प्रशासनिक कक्ष, बैठक सभागार सहित सभी कक्षों का निरीक्षण कर साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। साथ ही पत्रावलियों एवं अन्य सामग्री को व्यवस्थित रूप से रखने का कहा गया। वहीं जिलाधिकारी द्वारा एनएच 94 नरेंद्रनगर होटल चाचा भतीजा के समीप स्थलीय निरीक्षण कर आपदा एवं भूस्खलन के चलते हुए नुकसान एवं सड़क सुरक्षा के कार्यों की अद्यतन स्थिति का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इस दौरान एसडीएम नरेंद्रनगर देवेन्द्र सिंह नेगी, कोषाधिकारी विदुषी भट्ट, मुख्य कृषि अधिकारी अभिलाषा भट्ट सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News