जनपद पौड़ी के लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (से.नि.) को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बनने पर कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रधामनंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।
1 min read

ऋषिकेश 28 सितंबर।
जनपद पौड़ी के लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (से.नि.) को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बनने पर कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रधामनंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।
डॉ अग्रवाल जी ने कहा कि समूचे उत्तराखंड वासियों के लिए यह गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने एक बार पुनः उत्तराखंड को सम्मान दिया है। उन्होंने कहा उत्तराखंड सैनिक बाहुल्य प्रदेश है। यहाँ के हर नागरिक में देशभक्ति है।
डॉ अग्रवाल जी ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान जी पर हमें आप पर गर्व है, आप और आपके नेतृत्व में भारतीय सेना सदैव की भांति राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।