JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में जन जागरण अभियान के अंतर्गत आज विकास भवन के बहुद्देश्यीय हॉल में आयोजित दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं उपकरणों का वितरण

1 min read

सू.वि./टिहरी/दिनांक 22 सितम्बर, 2022
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में जन जागरण अभियान के अंतर्गत आज विकास भवन के बहुद्देश्यीय हॉल में आयोजित दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं उपकरणों का वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा विनोद रतूड़ी द्वारा दिव्यांगजनो को 05 व्हीलचेयर (अमरा देवी, सत्री देवी, अमीर अली, वीरेंद्र, सीमा), 02 बैशाखी, (मनीष रावत, मनोहर लाल) 03 लोगों को कान की मशीन, 06 लोगों को छड़ी वितरित की गई। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी किशन सिंह चौहान, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र नोडल अधिकारी सुशील बहुगुणा, जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा परमवीर पंवार, जिला अध्यक्ष अनु मोर्चा ओम प्रकाश भुजवान आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News