श्री विश्वकर्मा चेरिटेबल ट्रस्ट, चन्द्रेश्वर नगर ऋषिकेश द्वारा आयोजित 17 सितम्बर 2022 को श्री विश्वकर्मा भगवान की पूजा अर्चना कर, सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई
1 min read

ऋषिकेश
श्री विश्वकर्मा चेरिटेबल ट्रस्ट, चन्द्रेश्वर नगर ऋषिकेश द्वारा आयोजित 17 सितम्बर 2022 को श्री विश्वकर्मा भगवान की पूजा अर्चना एवं हवन प्रातः 9:00 बजे से शुरू हुई एवं सायं 7 बजे सायं से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई।
माननीय प्रेमचन्द अग्रवाल वित्त मंत्री उत्तराखण्ड सरकार एवं माननीय सुबोध उनियाल जी. केबिनेट मंत्री ( वन विभाग) उत्तराखण्ड सरकार द्वारा द्वीप प्रजलवित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया । विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री दीप शर्मा पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका ऋषिकेश, श्री ललित जिन्दल कोषाध्यक्ष व्यापार सभा ऋषिकेश, श्री संजीव चौधरी जी अध्यक्ष जाट महासभा ऋषिकेशं सरंक्षक श्री संतोष पांथरी जी, पांथरी बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर्स ढालवाला ऋषिकेश उपस्थित रहे।
डा० प्रमेचन्द अग्रवाल जी शहरी विकास मंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा 36 वें विश्वकर्मा पूजा की सभी को इस सुन्दर आयोजन की बधाईयां एवं शुभकामनायों के साथ कहा कि यह विश्वकर्मा पूजा समिति लगातार 36 वर्षों को इस आयोजन को बहुत ही सुन्दर एवं भव्य तरीके से मनाती आ रही है। जिसके लिये मै समिति के अध्यक्ष श्री शम्भू पासवान एवं समिति के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनायें दी।
इस अवसर पर सुबोध उनियाल वन मंत्री उत्तराखण्ड सरकार ने कहा कि इस दिन सबसे बडें वास्तुकार भगवान विश्वकर्मा की पूजा को देव शिल्पी यानी देवताओं के वास्तुकार के रूप में पूजा जाता है और उन्हे त्रिलोक या त्रिपक्षीय युग का निर्माता भी माना जाता है।
कार्यक्रम की शुरूआत भोजपुरी सुप्रसिद्ध गायक एवं अभिनेता प्रमोद प्रेमी यादव द्वारा गणेश शिव भजन दर्शन देहिं शिव एवं सुपरहिट गाना सब होके हुनर, मेहरारू चाही सुनर से समा बाधां साथ में महुआ चैनल सुर संग्राम के उपविजता चन्देश सिंह मुकुल द्वारा एगो गायक एगो नायक एवं सहाई न जुदाई गीत गाकर सभी लोगों का मनोरंजन किया एवं सह गायक ने मनोरंजन किया।
समिति के अध्यक् शंभू पासवान ,उपाध्यक्ष लाल बाबू ठेकेदार सचिव डा0 सुनीता पासवान, कोषाध्यक्ष सुरेश ठेकेदार, उपसचिव अनिल कुशवाहा ठेकेदार, प्रचार मंत्री राजेश्वर ठेकेदार, श्री हरेन्द्र यादव, विनोद राम, सोनू शाह, गगन राम, पारस ठेकेदार, अमित शाह, संजय पासवान, धर्म सिंह जी, मदन शाह, अशोक सिंह, रविन्द्र ठेकेदार, श्री हीरा, लाल मोहन ठेकेदार, भूपेन्द्र शाह पेन्टर, मुकेश साहनी, सतेन्द्र शाह, रमेश महतो, हीरा राम, निरंजन, रामविलास ठेकेदार, हीरा जायसवाल, बसन्त कुशवाहा, राजवंशी महतो, उमेश यादव, मंतोष पासवान, राकेश राजभर, अमित कुमार, गुल्ली ठेकेदार। सभी उपस्थित रहें।
