JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

आगामी 12 सितम्बर 2022 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नई टिहरी टिहरी गढ़वाल में अप्रेन्टिस मेले का आयोजन किया जायेगा

1 min read

सू.वि./टिहरी/दिनांक 8 सितम्बर 2022-
आगामी 12 सितम्बर 2022 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नई टिहरी टिहरी गढ़वाल में अप्रेन्टिस मेले का आयोजन किया जायेगा। अप्रेन्टिस मेले का उद्धघाटन जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ० सौरभ गहरवार द्घारा किया जायेगा।
इसकी जानकारी प्रधानाचार्य पल्लवी ने दी। उन्होंने बताया कि निदेशालय के निर्देशों के अनुपालन में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नई टिहरी में 12 सितम्बर को प्रातः 10:00 बजे से आयोजित होने वाले मेले में अधिक से अधिक अभ्यार्थियों को नियोजित / लाभान्वित किये जाने हेतु अप्रेन्टिस मेले का आयोजन किया जा रहा है।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि अप्रेन्टिस मेले में आई०टी०आई० / डिप्लोमा / स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग लेकर अप्रेन्टिस के लिये पंजीकरण करा सकते है। अभ्यर्थी अपने साथ अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण-पत्र, कलर साईज पासपोर्ट फोटो, नवीनतम रिज्यूम व आधार कार्ड के साथ प्रतिभाग करें। चयनित अन्यर्थियों को अप्रेन्टिसशिप एक्ट 1961 के तहत निर्धारित योग्यतानुसार अधिष्ठानों द्वारा मासिक वृत्तिका / स्टाईपेन्ड दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News