JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार के दिशा निर्देशन में जल संस्थान द्वारा चिफलटी में कुछ छूटे परिवार जिनका स्रोत सुख गया था, वहां जलापूर्ति की गई।

1 min read

सू.वि./टिहरी गढ़वाल/दिनांक 06 सितम्बर, 2022

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार के दिशा निर्देशन में जल संस्थान द्वारा चिफलटी में कुछ छूटे परिवार जिनका स्रोत सुख गया था, वहां जलापूर्ति की गई।

अतिवृष्टि एवं लगातार हो रहे भूस्खलन के चलते एनएच 19 रायपुर-कुमाल्डा -कद्दूखाल वाशआउट के कारण बाधित हुआ था, जो वर्तमान में हल्के वाहनों हेतु सुचारू है। मुख्य जिला मार्ग कैम्पटी चडोगी को खोलने की कार्यवाही गतिमान है, जबकि आवाजाही हेतु वैकल्पिक व्यवस्था थत्युड़ अगलाड़ मोटर मार्ग से की गई है। झाला कोटी ग्रामीण मार्ग को खोलने की कार्यवाही गतिमान है तथा वैकल्पिक व्यवस्था बूढ़ाकेदार पिनस्वाड़ मोटर मार्ग के किलोमीटर 4 से कोटी गांव से की गई है। जनपद में 16 ग्रामीण मार्ग बाधित हैं, जिन्हें खोलने की कार्यवाही गतिमान है।

जनपद में अतिवृष्टि/भूस्खलन से 183 पेयजल लाइन बाधित हुई, जिनमें से जल संस्थान द्वारा 168 पेयजल योजनाएं चालू/अस्थाई शुरू कर दी गयी हैं तथा शेष 07 पर कार्य गतिमान है। वहीं जल निगम की 6 बाधित पेयजल योजनाओं पर भी कार्य गतिमान है। विद्युत विभाग की 100 क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित हुई, जिसमें से 98 क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुचारू कर ली गयी है, जबकि 02 क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल किये जाने हेतु तीव्र गति से कार्य किये जा रहे हैं।

जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, टिहरी गढ़वाल की आज मंगलवार की रिपोर्ट के अनुसार जनपद स्तर पर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत बचाव एवं सर्वे हेतु गठित 7 टीमों द्वारा आपदाग्रस्त क्षेत्रों में आंकलन के आधार पर क्षति के सापेक्ष एसडीआरएफ अन्तर्गत अनुग्रह/गृह/अहेतुक अनुदान में कुल रू. 69 लाख 55 हजार 905 की धनराशि आपदा प्रभावितों को वितरित की जा चुकी है, जिसके अंतर्गत 06 मृतको के सापेक्ष कुल 24 लाख की राहत राशि तथा 150 पशुहानि के सापेक्ष 29 पशुओं का कुल 05 लाख 92 हजार पशुहानि अनुदान वितरित किया गया है। 16 पूर्णतः क्षतिग्रस्त भवनों का कुल 16 लाख 30 हजार 400 तथा आंशिक भवन क्षति का 92 परिवारों को कुल 04 लाख 66 हजार गृह अनुदान दिया गया है, जबकि 1189 प्रभावितों को कुल 18 लाख 67 हजार 505 अहेतुक अनुदान दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News