मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार उपस्थिति में भारत सरकार से आए नेशनल लेवल मॉनिटर N.L.M. के साथ मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के कार्यों के संबंध में क्षेत्र भ्रमण के दृष्टिगत समीक्षा बैठक आहूत की ग
1 min read

सू.वि./टिहरी/दिनांक 30 अगस्त, 2022
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के दिशा निर्देशन में आज विकास भवन नई टिहरी में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार उपस्थिति में भारत सरकार से आए नेशनल लेवल मॉनिटर N.L.M. के साथ मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के कार्यों के संबंध में क्षेत्र भ्रमण के दृष्टिगत समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में धरातल पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समस्त खंड विकास अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला विकास अधिकारी एवं पटल सहायक मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण उपस्थित रहे।
