JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

देर रात्रि में भारी बारिश के कारण चौकी कुमाल्डा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सीतापुर में दो खाली पड़े घर में पानी के घुसा था।

1 min read

देर रात्रि में भारी बारिश के कारण चौकी कुमाल्डा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सीतापुर में दो खाली पड़े घर में पानी के घुसा था। जुनियर हाईस्कूल में रुके लोगों को भी अन्य घर पर शिफ्ट करवाया । सुरक्षा की दृष्टि से 6 घरों को देर रात ही खाली करा दिया गया था।

ग्राम सीतापुर में 8 माह की प्रेग्नेंट महिला मोनिका पत्नी श्री दिनेश सिंह के पेट मे दर्द है और इलाज की आवश्यकता पर SDRF व चौकी कुमाल्डा पुलिस द्वारा जंगल गदेरा पर रोप लगाकर उक्त महिला उसके पति दिनेश और जेठानी श्रीमती बीना को तत्काल रेस्क्यू कर लाल पुल तक पहुंचाया और देहरादून निवासी उन्हीं के भाइयों के प्राइवेट वाहन के माध्यम से देहरादून हॉस्पिटल के लिए रवाना किया। इसके अलावा सीतापुर में फंसे अन्य तीन व्यक्तियों को भी रेस्क्यू कर जंगल गदेरा पार करवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News