JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

सरकार को UKSSSC पेपर लीक मामले में सी0बी0आई0 जांच से डर क्यों?

1 min read

जब पूरा देश ईoडी ,सीoबीoआई  जांच से थरथरा रहा है तो उत्तराखंड सरकार सीबीआई जांच से क्यों डर रही है ?क्या सीबीआई जांच अन्य दल वाले लोगों के लिए है और भाजपा शासित राज्यों के लिए नहीं ? UKSSSC पेपर लीक का मामला कोई छोटा मोटा मामला नहीं है ,यह उन  रोजगार पाने वाले नौजवानों के साथ बहुत बड़ा कुठाराघात है, जिन्होंने अपनी पढ़ाई के बल पर , मेहनत के दम पर नौकरी पानेेे का  स्वप्न देखा था उनके पैरों पर हाकिम सिंह रावत जैसे लोगों ने कुल्हाड़ी मारने कार्य किया है जो कि एक निकृष्ट कार्य है l

क्या जब पूरे उत्तराखंड में हो-हल्ला होगा, विपक्षी पार्टी धरना देंगे ,सरकार के खिलाफ आंदोलन होगा, क्या तब सीबीआई जांच होगी बड़ा प्रश्न ? कहीं ऐसा तो नहीं कि इससे खेल में सत्ताधारी राजनीतिक व प्रशासनिक लोग शामिल हो जिस कारण सरकार सीबीआई जांच से डरी और सहमी लग रही है l

उत्तराखंड के गरीब मेहनती नौजवान बैरोजगार का कह छीनकर हाकिम ने सरकारी नौकरी लाखों रुपये में बेच दी।इस हाकिम व इसमें सम्मिलित दलालों को इतनी कठोर सजा दो इन्हे कि दुबारा कोई इस देवभूमि मे सहास ना जुटा पाये कि युवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड कर सके ।

इससे बढिया तो उत्तराखंड के उपनल कर्मचारी व अतिथि शिक्षकों को स्थाई नियुक्ति दे देती कुछ ज्यादा बढ़िया होता पिछले 9 वर्षों से उपनल व अतिथि शिक्षक अल्प मानदेय पर दुर्गम व अति दुर्गम क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News