धनराशि/मुआवजा के तहत 05 मृतक आश्रितों को कुल 20 लाख की धनराशि के राहत चैक दिए गए। वहीं आंशिक भवन क्षति का 55 परिवारों को कुल 02 लाख 76 हजार 700 तथा पूर्ण भवन क्षति का 12 परिवारों को कुल 12 लाख 22 हजार 800 गृह अनुदान दिया गया।
1 min read
सू.वि./टिहरी/दिनांक 24 अगस्त, 2022
जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, टिहरी गढ़वाल से आज दिनाँक 24 अगस्त, 2022 की रिपोर्ट के अनुसार 19 एवं 20 अगस्त, 2022 की अतिवृष्टि से जनपद के तहसील कीर्तिनगर, धनोल्टी, पावकीदेवी, घनसाली, टिहरी, मदननेगी, कण्डीसौड, गजा तथा देवप्रयाग क्षेत्र में बादल फटने एवं आवासीय भवनों के क्षतिग्रस्त होने से 4 लोग लापता तथा 05 लोगो की मलबे में दबने से मृत्यु हुई है। इसके साथ ही 150 पशुहानि, 62 आंशिक एवं 14 पूर्ण गृह संपत्तियों को क्षति पहुंची है। 45 गूल, 13 पुल, 07 पुल, 127 विद्युत, 61 पेयजल योजना बाधित हैं तथा 227.40 हेक्टेयर क्षेत्रफल को क्षति पहुंची है।
धनराशि/मुआवजा के तहत 05 मृतक आश्रितों को कुल 20 लाख की धनराशि के राहत चैक दिए गए। वहीं आंशिक भवन क्षति का 55 परिवारों को कुल 02 लाख 76 हजार 700 तथा पूर्ण भवन क्षति का 12 परिवारों को कुल 12 लाख 22 हजार 800 गृह अनुदान दिया गया। 27 को कुल 10 लाख 26 हजार अहेतुक धनराशि दी गयी है।
जनपद के आपदा प्रभावित क्षेत्र में 21 अगस्त को 07 राउंड से राहत सामग्री पहुंचाई गई। राहत एवं बचाव टीम/दल संख्या में 20 एसडीआरएफ, 35 पुलिस, 38 राजस्व पुलिस, 52 अन्य विभाग, 05 मेडिकल टीम, 03 एंबुलेंस लगे हैं। धनोल्टी में 30 व्यक्तियों को रेस्क्यू किया गया है।
तहसील कीर्तिनगर में 01 एक मृतक व्यक्ति के आश्रित को 04 लाख धनराशि का राहत चेक दिया गया। इसके साथ ही आंशिक भवन क्षति का 20 परिवारों को 5200 प्रति परिवार तथा 02 परिवारों को 2100 प्रति परिवार, पूर्ण भवन क्षति का 03 परिवारों को 01 लाख एक हजार 900 प्रति परिवार गृह अनुदान दिया गया। वहीं 03 को 3800 प्रति के अनुसार अहेतुक धनराशि चेक वितरित किये गए।
तहसील धनोल्टी में 04 व्यक्ति की मृत्यु, 04 व्यक्ति लापता, 148 पशुहानि हुई है। इसके साथ ही 05 भवन एवं 01 गौशाला
आंशिक एवं 08 पूर्ण गृह संपत्तियों को क्षति पहुंची है। 04 मृतक आश्रितों को 04 लाख प्रति की धनराशि के राहत चैक दिए गए। आंशिक भवन क्षति का 05 परिवारों को 5200 प्रति परिवार तथा 01 को 2100 एवं पूर्ण भवन क्षति का 08 परिवारों को 01 लाख एक हजार 900 प्रति परिवार गृह अनुदान दिया गया। 23 को 3800 प्रति के अनुसार अहेतुक अनुदान दिया गया।
तहसील गजा में आंशिक भवन क्षति का 01 परिवार को 5200, पूर्ण भवन क्षति का 01 परिवार को 01 लाख एक हजार 900 गृह अनुदान तथा 01 को 3800 अहेतुक अनुदान दिया गया।
वहीं आंशिक भवन क्षति का तहसील पावकीदेवी में 02 परिवार, तहसील घनसाली में 10 परिवार, तहसील टिहरी में 05 परिवार, तहसील मदननेगी में 04 परिवार, तहसील कंडीसौड़ में 02 परिवार तथा तहसील देवप्रयाग में 03 परिवारों को 5200 प्रति परिवार गृह अनुदान दिया गया।
