महाराष्ट्र में 24वीं सब जूनियर (अंडर 17) एवं 35वीं जूनियर (अंडर-19) राष्ट्रीय टग ऑफ वार प्रतियोगिता के लिए बुधवार को उतराखण्ड राज्य की टीम रवाना हो गई।
1 min read

ऋषिकेश- महाराष्ट्र में 24वीं सब जूनियर (अंडर 17) एवं 35वीं जूनियर (अंडर-19) राष्ट्रीय टग ऑफ वार प्रतियोगिता के लिए बुधवार को उतराखण्ड राज्य की टीम रवाना हो गई।
इस दौरान विभिन्न गणमान्य नागरिकों ने खिलाडियों को जीत की शुभकामना देकर रवाना किया।इससे पूर्व उत्तराखंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संरक्षक एवं अंतर्राष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के अध्यक्ष डॉ राजे नेगी, डी. बी. पी. एस. रावत अध्यक्ष सूर्य किरण वेलफेयर सोसाइटी एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजेश भट्ट के नेतृत्व में खिलाड़ियों को खेल पोशाक वितरित की।
इस अवसर पर डॉ राजे नेगी ने खिलाड़ियों को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि खेलभावना को सर्वोपरि रखकर मैदान में उतरे।खेलों में जीत और हार नही खिलाड़ी की खेल भावना और उसके व्यवहार को हमेशा याद रखा जाता है। बता दे कि उतराखण्ड टग ऑफ वॉर एसोसिएशन के सौजन्य एवं उत्तराखंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सहयोग से 31 जुलाई को उत्तराखंड राज्य टग ऑफ वार का ट्रायल लिया गया था जिसमें की 135 खिलाड़ियों ने अपना नामांकन किया था उसके बाद चयनित खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण शिविर दिनांक 17 से 21अगस्त ऋषिकेश पब्लिक स्कूल के खेल मैदान पर पांच दिवसीय चयन एवं प्रशिक्षण कैम्प संचालित किया गया था तत्पश्चात खिलाड़ियों का चयन हुआ था।
