February 26, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज कुमाल्टा टिहरी एवं उसके आसपास के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। मुख्यमंत्री ने कमिश्नर गढ़वाल एवं जिलाधिकारी टिहरी को निर्देश दिए कि आपदा प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाएं

1 min read

सू.वि./टिहरी/दिनांक 20 अगस्त, 2022
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज कुमाल्टा टिहरी एवं उसके आसपास के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। मुख्यमंत्री ने कमिश्नर गढ़वाल एवं जिलाधिकारी टिहरी को निर्देश दिए कि आपदा प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाएं। उनके लिए भोजन एवं अन्य आवश्यक सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था की जाय।


मुख्यमंत्री ने जेसीबी से आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो मार्ग अवरुद्ध हुए हैं, उन्हें तत्काल खोलने की कार्यवाही करने के साथ ही लोगों को आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाए। जिन क्षेत्रों में पेयजल एवं विद्युत की आपूर्ति बाधित हुई है, उन क्षेत्रों में विद्युत एवं पेयजल की जल्द सुचारू व्यवस्थाएं की जाय।
इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा काऊ, प्रीतम सिंह पंवार, गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार, डीआईजी गढ़वाल के.एस. नगन्याल, जिलाधिकारी टिहरी डॉ. सौरभ गहरवार, एसएसपी टिहरी नवनीत सिंह भुल्लर, अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News