February 24, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

अमृत महोत्सव के अंतर्गत तिरंगा सम्मान यात्रा में युवा मोर्चा महानगर देहरादून द्वारा 750 फिट का तिरंगा बनाया गया था।

1 min read

देहरादून : आज भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर देहरादून के अध्यक्ष श्री अंशुल चावला के नेतृत्व में आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के निमित युवा मोर्चा महानगर देहरादून द्वारा विशाल तिरंगा सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया।
यात्रा का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट , प्रदेश महामंत्री संगठन  अजेय कुमार , प्रदेश महामंत्री एवं युवा मोर्चा उत्तराखंड के प्रभारी कुलदीप कुमार , युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री एवं युवा मोर्चा उत्तराखंड के प्रभारी तजिंदर पाल सिंह बग्गा  एवं युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा जोशी द्वारा सयुक्त रूप से किया गया।
तिरंगा सम्मान यात्रा में युवा मोर्चा महानगर देहरादून द्वारा 750 फिट का तिरंगा बनाया गया था।यात्रा में 7500 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया।
तिरंगा सम्मान यात्रा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट  ने कहा की आज जो युवा मोर्चा के नेतृत्व में युवाओं का जो जन सैलाब सड़को पर उतरा है उस देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है की युवाओं में किस प्रकार से राष्ट्रवाद की भावना कूट कूट कर भरी हुई है। देश भक्ति से लबरेज ये युवाओं बता रहे हैं की भारत देश राष्ट्रवादी युवाओं का देश है। इस युवा जोश को कोई भी असामाजिक तत्व तोड़ नहीं पाएगा।


इस भव्य और दिव्य तिरंगा सम्मान यात्रा के आयोजन के लिए में युवा मोर्चा महानगर देहरादून को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं की युवा मोर्चा इस प्रकार के कार्यक्रम समय समय पर आयोजित करता रहेगा।
इस अवसर पर राज्य सभा सांसद नरेश बंसल , लोक सभा सांसद श्रीमती महारानी राज्य लक्ष्मी शाह , विधायक सविता कपूर , प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल , पुनीत मित्तल , पुष्कर काला , आदित्य चौहान , सीताराम भट्ट , प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा नीरज पंत, मधु सूदन जोशी, विपुल मैंदोली, कुलदीप पंत, साक्षी शंकर, सत्यम अरोड़ा, राहुल चौहान, गौरव केसला, अक्षत जैन, दीपक सोनकर, अनस, हर्ष गहलोत, ईश्वर थापा, नवीन पोखरियाल, संदीप बिजलवान, सोनू सिंह  तरुण जैन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News