February 24, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

प्रभारी मंत्री, जनपद टिहरी गढ़वाल प्रेम चन्द अग्रवाल हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु नगर पालिका परिषद, नरेन्द्र नगर तथा नगर पालिका परिषद, चम्बा पहुंचे।

1 min read

सू.वि./टिहरी/दिनांक 13 अगस्त, 2022,

प्रदेश के मा० मंत्री, वित्त, शहरी विकास एवं आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, जनगणना एवं पुनर्गठन एवं प्रभारी मंत्री, जनपद टिहरी गढ़वाल प्रेम चन्द अग्रवाल
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु नगर पालिका परिषद, नरेन्द्र नगर तथा
नगर पालिका परिषद, चम्बा पहुंचे।
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में थाना नरेन्द्रनगर से तहसील भवन तक तिरंगे के साथ रैली निकाली गयी। वहीं चम्बा में नई टिहरी रोड़ से मसूरी रोड़ मसीह अस्पताल तक तिरंगा के साथ हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से रैली निकाली गई।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने चम्बा चौरह पर स्थित श्रीदेव सुमन की तथा वीसी गबर सिंह की मूर्ति पर माल्यापर्ण किया वहीं मसूरी रोड़ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान भी गाया गया,तथा चम्बा मे आने-जाने वाले पर्यटकों को प्रभारी मंत्री द्घारा राष्ट्रध्वज भी वितरित किये।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, विनोद रतूड़ी, ब्लाक प्रमुख चम्बा शिवानी बिष्ट, नगर पालिकाध्यक्ष चम्बा सुमना रमोला, संजय नेगी, खेम सिंह चौहान, अतर सिंह तोमर, सुशील बहुगुणा, एसडीएम अपूर्वा सिंह, तहसीलदार आशीष घिल्डियाल ईओ नगर पालिए चम्बा शिव कुमार सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News