February 24, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने गुमानीवाला में एमडीडीए द्वारा निर्मित आंतरिक मार्ग का लोकार्पण किया।

1 min read

 

ऋषिकेश 11 अगस्त।

कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने गुमानीवाला में एमडीडीए द्वारा निर्मित आंतरिक मार्ग का लोकार्पण किया। इस मौके पर डा. अग्रवाल ने सात अन्य आंतरिक मार्गों के निर्माण के लिए एमडीडीए के अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही स्थानीय लोगों की मांग पर मुख्य मार्गों में एमडीडीए द्वारा लगाई गई स्ट्रीट लाइटों के पोल से अवैध बोर्ड हटाने के लिए भी निर्देशित किया।

गुरूवार को गुमानीवाला में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने सुशीला देवी जैन के घर से सुधीर शर्मा एवं रमेश जैन के घर से बृजमोहन के घर तक 11.23 लाख की लागत से बने सीसी मार्ग का लोकार्पण किया। डा. अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा का चहुंमुखी विकास हो रहा है, उनके पहले कार्यकाल से अभी तक ऋषिकेश में बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं का निदान हुआ है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना से कार्य करते हैं। इसी के अनुरूप राज्य सरकार भी कार्य कर रही है। डा. अग्रवाल ने स्वयं को ऋषिकेश विधानसभा की जनता का सारथी बताया। कहा कि एक सारथी की तरह वह भी ऋषिकेश को आदर्श विधानसभा बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं।

इस मौके पर डा. अग्रवाल ने मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को अन्य आंतरिक मार्गों के निर्माण के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जनता की बदौलत वह चौथी बार विधायक बने और मंत्री पद तक पहुंचे है। जनता की मूलभूत समस्याओं का निदान ही उनकी प्राथमिकता है। डा. अग्रवाल ने ग्रामीणोें की मांग पर एमडीडीए द्वारा मुख्य मार्ग पर लगी स्ट्रीट लाइटों के पोल से अवैध बोर्ड हटाने के लिए एमडीडीए के अधिकारियों को निर्देशित भी किया।

इस मौके पर डा. अग्रवाल ने ग्रामीणों को भाई बहन के पवित्र त्यौहार रक्षा बंधन पर्व की बधाई व शुभकामनाएं भी दीं।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष श्यामपुर गणेश रावत, महामंत्री रवि शर्मा, उपाध्यक्ष राजवीर रावत, मंडल मं़त्री गौतम राणा, प्रधान दीपिका व्यास, प्रदेश कार्यालय प्रभारी ओबीसी मोर्चा सतपाल सैनी, श्रीधर गुप्ता मानवेंद्र कंडारी, पार्षद वीरेंद्र रमोला, एमडीडीए के अधीक्षण अभियंता हरीश चंद सिंह राणा, अधिशासी अभियंता एसएस रावत, सहायक अभियंता पीपी सिंह, लक्ष्मी सेमवाल, कांता चौहान, सुप्रिया शर्मा, प्रभा पैंयूली, अर्चना पैंयूली, सुनिता भट्ट, किरण पैंयूली, शीलू पंत, राजेश शर्मा, जीवन सिंह बिष्ट, पदमराज थापा, सजेंद्र शर्मा, श्रीधर गुप्ता, सुनिता भट्ट आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News