February 24, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

01 राज्य मार्ग व 04 ग्रामीण मार्ग अवरुद्ध हैं, जिनमें लम्बगांव-मोटणा- रजाखेत-घनसाली राज्य मार्ग-69 किमी 02 में वाशआउट है, जिसके सुचारीकरण की कार्यवाही गतिमान है

1 min read

सू.वि./टिहरी/दिनांक 06 अगस्त, 2022
जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, टिहरी गढ़वाल से आज अपराह्न 04 बजे की प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जनपद में 01 राज्य मार्ग व 04 ग्रामीण मार्ग अवरुद्ध हैं, जिनमें लम्बगांव-मोटणा- रजाखेत-घनसाली राज्य मार्ग-69 किमी 02 में वाशआउट है, जिसके सुचारीकरण की कार्यवाही गतिमान है तथा मार्ग के वाशआउट होने के कारण वैकल्पिक व्यवस्था लम्बगांव-बिजपुर-पनियाला मोटर मार्ग से कण्डियाल गांव मोटर मार्ग से की गई है। वहीं ग्रामीण मार्गों में हिण्डोलाखाल-शिवपुरी (कुरीखाल) मार्ग किमी. 07,08 में एवं सुपाणा-धारी मार्ग किमी. 01,02,03,04 में मलबा आने से अवरूद्ध हैं, जबकि मुलाणा-काण्डी मार्ग किमी. 01 में एवं झाला-कोटी मोटर मार्ग किमी 01 में वॉशआउट एवं मलवा आने से अवरुद्ध है। सभी अवरूद्ध मार्गों के सुचारीकरण की कार्यवाही गतिमान है।
दिनांक 03 अगस्त, 2022 अतिवृष्टि से दैवीय आपदा में तहसील घनसाली रा.क्षे. पाख, ग्राम दोणीवल्ली में गम्भीर सिंह के आवासीय भवन की दीवार तथा आज दिनांक 06 अगस्त, 2022 अतिवृष्टि से तहसील नैनबाग, रा.क्षे. रामपुरनेग्याणा ग्राम कोटी में सजवाण के आवासीय भवन की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हुई है। दिनांक 03 अगस्त, 2022 अतिवृष्टि से तहसील नैनबाग के ग्राम मेलगढ़ गांव की पेयजल लाईन क्षतिग्रस्त है। वहीं विकासखण्ड जौनपुर में सिंचाई खण्ड नई टिहरी में 0.100 किमी. से 0.200 किमी. बेल नहर क्षतिग्रस्त है। जनपद क्षेत्रान्तर्गत विद्युत व्यवस्था सुचारू है।
जनपद क्षेत्रान्तर्गत किसी भी दैवीय आपदा/घटना/दुर्घटना/मार्ग अवरुद्ध/क्षति की सूचना तत्काल जिला आपदा कंट्रोल रूम, टिहरी गढ़वाल के इन दूरभाष नबरों 01376-234793, 01376- 233433, 9456533332, 8126268098, 7465809009, 7983340807 पर की जा सकती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News