February 24, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

मतदाताओं की पहचान एवं प्रमाणिकता के उद्देश्य से फोटोयुक्त विधान सभा निर्वाचक नामावली में दर्ज सभी मतदाताओं के प्रारूप 6बी में आधार नम्बर संग्रह करने का कार्य जनपद में बी.एल.ओ. द्वारा दिनांक 01 अगस्त, 2022 से कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है

1 min read

सू.वि./टिहरी/दिनांक 03 अगस्त, 2022
अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी टिहरी गढ़वाल रामजी शरण शर्मा ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं की पहचान एवं प्रमाणिकता के उद्देश्य से फोटोयुक्त विधान सभा निर्वाचक नामावली में दर्ज सभी मतदाताओं के प्रारूप 6बी में आधार नम्बर संग्रह करने का कार्य जनपद में बी.एल.ओ. द्वारा दिनांक 01 अगस्त, 2022 से कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। इसका उद्देश्य निर्वाचकों की पहचान स्थापित करते हुए मतदाता सूची में दर्ज प्रविष्टियों का प्रमाणीकरण तथा एक ही व्यक्ति का नाम एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्र या निर्वाचन क्षेत्रान्तर्गत एक से अधिक मतदेय स्थलों में पंजीकृत न हो, की कार्यवाही की जानी है। इस हेतु मतदाता स्वयं ऑनलाइन आधार नम्बर दर्ज करने के लिए आयोग की वैबसाईट www.nvsp.in, www.vortportal, eci.gov.in अथवा  voterhelpline ¼VHA½ app  में अथवा ऑफ लाईन प्रारूप-बी, आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने बी.एल.ओ. के माध्यम से अथवा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों (उप जिलाधिकारी/तहसील कार्यालयों) में जमा कर सकते हैं। उक्त के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय के टील फ्री नम्बर 01376-1950 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News