प्रेस क्लब मुनिकीरेती पदाधिकारियों ने राम राज बड़ोनी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
1 min read

मुनी की रेती :प्रेस क्लव मुनिकीरेती की एक बैठक में धारदार पत्रकार नवभारत टाइम्स के पूर्व सम्बादाता प्रेस क्लव मुनिकीरेती के उपाध्यक्ष रामराज बडोनी के निधन पर एक शोक सभा की गई।
जिसमें रामराज बडोनी को एक आदर्श पत्रकार बताते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालो में प्रेस क्लब मुनिकीरेती के अध्यक्ष सूर्यचन्द्र सिंह चौहान,उपाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार महासचिव संजय बडोला कोषाध्यक्ष भगवान सिंह रावत,सचिव रेखा भण्डारी प्रबक्ता अनुसूया शर्मा सम्पादक गंगा अमृत नवीन चंद्रा आशीष कुकरेगी आदि उपस्थित थे।
इसी अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट रमा बल्लभ भट्ट ने भी उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
