February 24, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

आईएससी 12वीं की परीक्षा में 99.5 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे देश में दूसरे स्थान व उत्तराखंड में टॉप करने वाले छात्र संस्कार ध्यानी को कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बधाई दी व सम्मानित भी किया।

1 min read

ऋषिकेश 25 जुलाई।

आईएससी 12वीं की परीक्षा में 99.5 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे देश में दूसरे स्थान व उत्तराखंड में टॉप करने वाले छात्र संस्कार ध्यानी को कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बधाई दी है। डॉ अग्रवाल ने मेधावी संस्कार को सम्मानित भी किया।

सोमवार को मंत्री डॉ अग्रवाल ने मेधावी संस्कार ध्यानी के
गंगानगर स्थित निवास स्थान पर पुष्प गुच्छ, शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह भेंटकर मुँह मीठा कराया। उन्होंने कहा कि संस्कार ने पूरे देश में स्कूल, क्षेत्र और राज्य का नाम रोशन किया है, कहा कि संस्कार से अन्य छात्रों को आगे बढ़ने में प्रेरणा मिलेगी।

कहा कि मेहनत के दम पर हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। कठिन परिश्रम सफलता की कुंजी होती है, कहा कि संस्कार ध्यानी ने मोबाइल का सदुपयोग कर एक मिसाल भी कायम की है।

उन्होंने अगले वर्ष बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए सन्देश दिया। कहा कि अभी से पूरी तन्मयता के साथ पढ़ाई में जुट जाए। प्रतिदिन हर विषय को समय दें, इंटरनेट का प्रयोग नोट्स बनाने में ही करें। माता-पिता, गुरुजनों और बड़ो का सम्मान करें।

इस अवसर पर संस्कार ध्यानी के परिजनों को डॉ अग्रवाल ने बधाई भी दी। इस अवसर पर संस्कार के पिता गणेश ध्यानी, माता मंजू ध्यानी, अतुल पूंजी, पूर्व सभासद सुमित पंवार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News