December 24, 2025

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने सावन मास के हरेला पर्व के उपलक्ष्य पर महिलाओं को अपने घरों में पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर महिलाओं को विभिन्न प्रजाति के पौधे भी दिए गए

1 min read

ऋषिकेश 24 जुलाई।
कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने सावन मास के हरेला पर्व के उपलक्ष्य पर महिलाओं को अपने घरों में पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर महिलाओं को विभिन्न प्रजाति के पौधे भी दिए गए। साथ ही सावन मास की बधाई भी दी।

रविवार को छिद्दरवाला में वृहद स्तर पर महिलाओं की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि हरेला और हरियाली किसी भी दिन मनाई जा सकती है। इसके लिए आप एक पौध अवश्य रोपित करें।

उन्होंने कहा कि अक्सर हम सीजन के फल खाते है और उसकी गुठली को फेक देते है। कहा कि ऐसा न करें, उस गुठली को मिट्टी में दबाकर उसे पौध बनाने के लिए तैयार करें। उन्होंने उदाहरण देकर कहा कि वर्तमान में आम का सीजन है, आम खाकर उनकी गुठली से पौध बनाए।

डॉ अग्रवाल ने महिलाओं से मांगलिक कार्यों के दौरान पौधा रोपण की परंपरा को शुरू करने को कहा। उन्होंने कहा कि दामाद अपने ससुराल में और बिटिया शादी के बाद जब पहली बार ससुराल जाए तो एक पौधा रोपे। कहा कि अपनों की याद में भी पौधा रोपे।

डॉ अग्रवाल ने मौके पर कहा कि पौध रोपण के साथ उसके संरक्षण पर भी ध्यान देना होगा। पौधों की देखभाल करें। कहा कि यह पौधा हमें बड़ा होकर छाया, फल प्रदान करेगा और जीवन रक्षक प्राणवायु ऑक्सीजन भी देगा। उन्होंने पौधरोपण के जरिये वातावरण को शुद्ध बनाने में सहयोग की अपील की। इस मौके पर विभिन्न प्रजाति के फलदार, छायादार पौधे रोपे गए।

इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी, प्रधान सोहन सिंह कैंतुरा, विमला नैथानी, अनिता राणा, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष समा पंवार, आशा व्यास, कोमल देवी, मंगली देवी, संगीता देवी, सुशीला देवी, कमलेश बिष्ट, अंबिका रांगड़, पुष्पा देवी, उमा देवी, दीपा सजवाण, गीता भंडारी, शकुंतला देवी, बसन्ती देवी, मोनिका, मीना देवी सहित ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News