February 23, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत कल दिनांक 18 जुलाई को जनपद टिहरी गढ़वाल तहसील घनसाली के जाख नैलचामी पहुंचेंगे।

1 min read

सू.वि./टिहरी/दिनांक 17 जुलाई, 2022

प्रदेश के  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत कल दिनांक 18 जुलाई, 2022 को जनपद टिहरी गढ़वाल तहसील घनसाली के जाख नैलचामी पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रमानुसार मा. मुख्यमंत्री जी समय 12:15 बजे पुलिस लाइन मैदान हैलीपैड रेसकोर्स देहरादून से हैलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर समय 12:45 बजे ग्राम जाख, पट्टी नैलचामी, अस्थाई हैलीपैड टिहरी पहुंचेंगे। समय 12:50 से 13:30 बजे तक क्षेत्रीय विधायक श्री विनोद कंडारी के आवास पर श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में प्रतिभाग कर 13:35 बजे ग्राम जाख, पट्टी नैलचामी, अस्थाई हैलीपैड टिहरी गढ़वाल से हैलीकॉप्टर द्वारा जीटीसी हैलीपैड देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।
मा. मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम को लेकर
जिला मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा समस्त व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारी नामित किये गये हैं। उन्होंने समस्त अधिकारियों को पूर्ण निष्ठा से अपने-अपने दायित्वों का निर्वह्न करने के आदेश दिये हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News