February 23, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

शिष्टाचार भेंट में पौधा देने की परंपरा अपनाएंः डा. प्रेमचंद अग्रवाल

1 min read

*पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरीः डा. अग्रवाल*

जोगीवाला माफी में हरेला पर्व के मौके पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न प्रजाति के रोपे पौधे*

*ऋषिकेश 16 जुलाई।
हरेला पर्व के अवसर पर जोगीवाला माफी में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर रोपित पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया।

शनिवार को जोगीवाला माफी में पौधरोपण करते हुए कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने शिष्टाचार भेंट में पौधा देने की परंपरा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवन शैली एवं रसायनिक दवाओं आदि के प्रयोग से हमारा पेयजल, खाद्य पदार्थ एवं हमारे आस-पास का वातावरण दूषित होता है जिससे बचने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि अपने स्तर पर अधिक से अधिक पौधरोपण करने के साथ-साथ लोगों को पौध रोपण के प्रति प्रेरित एवं जागरूक किया जाए।

डा. अग्रवाल ने कहा कि पौधारोपण हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है, हमें अपने जीवन में जितना हो सके उतना अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिये। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है।

डा अग्रवाल ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से बचने और पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए पेड़ों का होना बहुत जरूरी है। पेड़ प्रकृति का आधार हैं। पेड़ों के बिना प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इस मौके पर फलदार व छायादार पौधे रोपे गए।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख डोईवाला भगवान सिंह पोखरियाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी, प्रधान जोगीवाला माफी सोबन सिंह कैंतुरा, मंडल अध्यक्ष श्यामपुर गणेश रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विमला नैथानी, अनिता राणा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष समा पंवार, प्रधान रायवाला सागर गिरी, प्रधान प्रतिनिधि बलविंदर सिंह, उप प्रधान हरीश पैंयूली, सरकारी अरजिंदर सिंह, उप प्रधान हुकुम सिंह रांगड़, भरत सिंह भंडारी, खंड विकास अधिकारी जगत सिंह, अंबर गुरंग, इंद्र सिंह पंवार, सूरज मणी उनियाल, सोबन सिंह रावत, सुशीला नेगी सहित भारी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News