February 23, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

नेहरू युवा केन्द्र टिहरी गढ़वाल एवं नमामि गंगे टिहरी गढ़वाल के संयुक्त तत्वधान में विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

1 min read

प्रेस-विज्ञप्ति-3
सू.वि./टिहरी गढ़वाल/दिनांक 15 जुलाई, 2022
नेहरू युवा केन्द्र टिहरी गढ़वाल एवं नमामि गंगे टिहरी गढ़वाल के संयुक्त तत्वधान में विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष में विशन सोसायटी चम्बा एवं जन शिक्षण संस्थान रानीचौरी में भाषण  एवं वादविवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे वक्ताओं द्वारा कौशल विकास के ऊपर अपने विचार रखे। साथ ही अपने कौशल में अच्छा विकास कर किस प्रकार रोजगार के अवसर भुना सकते है और समाज एवं देश के प्रति अपनी सहभागिता और ससक्त कर सकते है, से संबंधित जानकारी दी गई।
जन शिक्षण संसथान के निदेशक ने बताया की सरकार द्वारा कौशल विकाश के कार्यक्रम  निरन्तर चलाये जा रहे है, जिनसे विभिन क्षेत्रो में रोजगार को लेकर प्रशिक्षण दिया जाता है। जिला युवा अधिकारी अविनाश कुमार सिंह द्वारा बताया गया की नेहरू युवा केंद्र द्वारा भी कौशल विकास  प्रशिक्षण के कार्यक्रम निरंतर अंतरालों पर चलाये जाते है, जिससे युवा लाभान्वित होकर अपने लिए रोजगार के अवसर भुना सकते है।
कार्यक्रम में अध्यक्ष विसन सोसायटी प्रदीप कोठरी, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे अरुण उनियाल एवं जन शिक्षण संस्थान से सतेंद्र सेमवाल आदि मौजूद रहेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News