February 23, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

रोटरी ऋषिकेश सेंट्रल की ओर से सावन मास में कावड़ भरकर आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए भोजनालय का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने किया।

1 min read

 

ऋषिकेश 13 जुलाई।

आज रोटरी ऋषिकेश सेंट्रल की ओर से सावन मास में कावड़ भरकर आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए भोजनालय का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने रिबन काटकर किया।

बुधवार को श्यामपुर बायपास मार्ग पर आयोजित भोजनालय का शुभारंभ कर कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि सावन मास बहुत ही पवित्र महीना है, ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव की पूजा सावन मास में करने पर विशेष फल प्राप्त होता है। कहा कि तीर्थ नगरी में लाखों की संख्या में तीर्थयात्री कावड़ भरकर पौराणिक प्रसिद्ध नीलकंठ मंदिर में पहुंचते हैं। ऐसे में तीर्थ यात्रियों की सेवा कर रोटरी ऋषिकेश सेंट्रल सराहनीय कार्य कर रहा है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि संस्था की ओर से समय दर समय जरूरतमंदों की मदद, निर्धन के इलाज के लिए आर्थिक रूप से सहायता तथा धर्म कर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी रहती है। उन्होंने कहा कि संस्था के कार्यों से अन्य सामाजिक संस्थाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस मौके पर रोटरी ऋषिकेश सेंट्रल के अध्यक्ष विकास गर्ग ने बताया कि भोजनालय 13 दिन तक चलेगा। जिसमें कावड़ भरकर आने वाले तीर्थ यात्रियों को भोजन की व्यवस्था के साथ रात्रिकालीन सोने की व्यवस्था भी की गई है।

इस अवसर पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने कावड़ियों को जलपान वितरित किया। साथ ही उनकी कुशलक्षेम भी जानी।

इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष विकास गर्ग, सचिव देवव्रत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ललित जिंदल, पूर्व अध्यक्ष सीए हरि रतूड़ी, दीपक तायल, दिनेश गुसाईं, हिमांशु रावत, सुधीर राय, अशोक अग्रवाल, पार्षद वीरेंद्र रमोला, अवतार सिंह नेगी, राधेश्याम सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News