February 23, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

ऋषिकेश विधान सभा से अध्यक्ष की जिम्मेदारी ज्ञान सिंह रावत को दी गयी।

1 min read

राज्य विधानसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी के संगठन निर्माण का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।इसी प्रक्रिया के तहत जिलाध्यक्ष देहरादून(परवा दून) विजय सिंह पंवार और प्रदेश उपाध्यक्ष डिम्पल सिंह द्वारा चार विधानसभाओं के विधानसभा अध्यक्षो को मनोनीत किया गया जिसमें ऋषिकेश विधान सभा से अध्यक्ष की जिम्मेदारी ज्ञान सिंह रावत जी को दी गयी।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजय सिंह पंवार ने कहा कि ज्ञान सिंह रावत शुरुआत से ही पार्टी निर्माण के समय से ही पार्टी को सेवा दे रहे हैं।उनके पास संगठन निर्माण का अनुभव एवम क्षमता भी है उनके नेतृत्व में ऋषिकेश विधानसभा का संगठन निश्चय ही मज़बूत होगा। जो आम आदमी पार्टी सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने आये थे वो जा रहे हैं,पर पार्टी का मूलभूत ढांचा और पार्टी के सभी कार्यकर्ता आज भी पार्टी के साथ खड़े हैं।उन्हें एकजुट कर जिम्मेदारी दी जाएगी तथा पार्टी को और मजबूत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News