February 23, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

आज आयुष हेल्थ एवं वैलनेस केंद्र नरेंद्रनगर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2022 हेतु पूर्व की भांति योग दिवस पूर्वाभ्यास किया गया

1 min read

सू.वि./टिहरी गढ़वाल/दिनांक 18 जून, 2022
आज आयुष हेल्थ एवं वैलनेस केंद्र नरेंद्रनगर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2022 हेतु पूर्व की भांति योग दिवस पूर्वाभ्यास किया गया। नोडल अधिकारी योग दिवस नगर पालिका हॉल नरेंद्रनगर डॉ. मीनाक्षी किथोरिया ने बताया कि आज योग दिवस पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में जनमानस ने प्रतिभाग कर योग शिविर का लाभ उठाया गया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षिका कु. आकांशा रतूड़ी द्वारा योगाभ्यास कराया गया।
इस मौके पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सुभाष चन्द्र, चिकिसाधिकारी डॉ वंदना डंगवाल, चीफ फर्मासिस्ट दिनेश चंद्र सती, फर्मासिस्ट कैलाश प्रसाद भट्ट , स्टाफ नर्स आरती पुरसोढा, शशिबाला असवाल, पंचकर्मा टेक्नीशियन पूजा बहुगुणा, सतीश चंद्र सहित द्वारिका प्रसाद जोशी, आशा देवी, भुवनसेश्वरी देवी, शमा शर्मा, नीलम जोशी आदि मौजूद रहे।
इसी प्रकार राजकीय इण्टर कॉलेज गजा में भी योग दिवस पूर्वाभ्यास किया गया। नोडल अधिकारी योग दिवस रा.इ.का. गजा डॉ. भास्कर आनन्द ने बताया कि योग दिवस पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में मीना खाती, राजेन्द्र खाती, डीपी उनियाल, सिम्मी खाती, मान यिंह गजेन्द्र खाती, अनिता खाती, वंशिका खाती, राम सिंह नेगी, धमेन्द्र गुसांई सहित योग प्रशिक्षक अजय राणाकोटी, सहयोगी डॉ. राम मणी दूबे मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News