December 23, 2025

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने देर सांय मैक्स हॉस्पिटल पहुंचकर कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास का हालचाल जाना|

1 min read

देहरादून 15 जून| उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने देर सांय मैक्स हॉस्पिटल पहुंचकर कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास का हालचाल जाना| इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कैबिनेट मंत्री का इलाज कर रहे डॉक्टर से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली एवं भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की|
बता दें कि कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास आज सदन में स्वास्थ्य खराब होने के बाद मैक्स हॉस्पिटल भर्ती हुए हैं जहां उनको आईसीयू में रखा गया है| विधानसभा अध्यक्ष ने अस्पताल पहुंच कर कैबिनेट मंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली| जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनका स्वास्थ्य ठीक है साथ ही हर तरह की चिकित्सीय जांच की जा रही है| इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने चंदनराम दास के पुत्र एवं परिजनों से भी मुलाकात की| इस मौके पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान भी मौजूद थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News