April 12, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मिली प्रचंड जीत पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने मुख्यमंत्री को अपनी हार्दिक बधा

1 min read

 

देहरादून 3 जून| चंपावत विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मिली प्रचंड जीत पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने मुख्यमंत्री को अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी| विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह जनता के प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद की ऐतिहासिक जीत है| विधानसभा अध्यक्ष ने आशा व्यक्त की है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास यात्रा को निरंतर जारी रखते हुए देवभूमि उत्तराखंड के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे एवं जनता के विश्वास के अनुरूप राज्य को एक नई दिशा देकर ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे|

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News